झरियाः झरिया में राणी सती दादी की महिमा का जमकर बखान होने जा रहा है। दो दिनों तक दादी जी का स्तुति गायन किया गया। राणी सती की भक्ति की गंगा में भक्तजन खूब डुबकी लगाई। 25 फरवरी को झरिया के लक्ष्मीणियां मोड़ स्थित राणी सती दादी के मंदिर में क्रमशः मेंहदी उत्सव व मंगलपाठ का आयोजन श्री श्री नारायणी परिवार की ओर से किया गया।
25 फरवरी को षष्ठम मंगलपाठ
25 फरवरी, शुक्रवार को षष्ठम (छठा) मंगलपाठ का आयोजन किया गया। सुबह 10 मंगलपाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें राणी सती दादी महिमा का पुण्य बखान किया गया। श्रद्धालु एकस्वर में संगीतमय ढंग से मंगलपाठ किया।
सूरत की सुप्रसिद्ध वाचिका ने किया मंगलपाठः
25 फरवरी को मंगलपाठ के वाचन के सूरत से विख्यात मंगलपाठ वाचिका सुरभि बिरजुका ने किया। उनकी सुरमयी प्रस्तुति भक्तों को भाव-विभोर कर दी। मुख्य यजमान के रूप में गोपाल अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल जी थे।
जयपुर के भजन गायक दादी जी को रिझायें
राजस्थान के जयपुर के चर्चित भजन गायक महेंद्र स्वामी की उपस्थिति भी इस शानदार भक्तिमय कार्यक्रम में रहे। वे अपने एक से बढ़कर एक भजनों से दादी जी को रिझायें।
एक से एक भजनों कि गंगा बहाई
आओ दादी मां आओ दादी मां,लाया थारी चुनरी करियो,महेंदी वो मेहंदी आदि भजनों पर भक्त झूम गए।
कई दिनों से चल रही थी तैयारियां
इस आयोजन के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। आयोजकों की टीम तन-मन-धन से कार्यक्रम की सफलता के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुई है।मौके पर गोपाल अग्रवाल, परवीन भिवानी वाला, सुशील अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल प्रदीप तुलसियान दिनेश शर्मा मनीष मित्तल गौरव अग्रवाल अग्रवाल नितिन खंडेलवाल अभिषेक अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।