जो साथ जुड़े हैं उनको इज्जत और पद दोनों सम्मान पूर्वक मिलेगा- रणविजय सिंह

69 0

धनबाद- बाघमारा सिजुआ गोकुल बंग्लो में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें तेतुलमारी एवं एरिया 5 के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए। श्री सिंह का अभिनंदन उपस्थित लोगों ने किया।

श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मौके पर जनता मज़दूर संघ(बच्चा गुट)के ए.सी.सी सदस्य सत्येंद्र सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ बिहार जनता खान मज़दूर संघ एवं महामंत्री पर आस्था रखते हुए संगठन में शामिल हो गए। श्री सिंह ने सत्येंद्र सिंह एवं उनके सभी सहयोगियों का अभिनंदन और स्वागत किया। मौके पर छोटू सिंह,रमेश उपेंद्र प्रजापति,सुदर्शन चौहान,बालेश्वर पाठक,बृज बिहारी सिंह,आनदं सिंह,पांचू सिंह,पवन प्रसाद, महेश साव,सुबोध सिंह एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गोविंदपुर में अज्ञात ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने पेट्रोलिंग गस्ती पर लगाये गंभीर आरोप

Posted by - July 3, 2022 0
गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित यूनियन बैंक के समीप रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में कुम्हारडीह निवासी सहायक अध्यापक मिहिर कुमार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *