धनबाद में मिजिल्स-रूबेला का ख़तरा बढ़ा, अब तक 4 की मौत, 30 से ज्यादा मरीजों की पहचान

189 0

धनबाद में मिजिल्स रूबेला के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अबतक चार बच्चों की मौत हो गयी है। वहीं इसके 30 से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई। इस बीमारी से ग्रसित लोगों में ज्यादातर मरीज ग्रामीण इलाके के हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह धनबाद जिला रेड जोन की ओर बढ़ रहा है।

इस बीमारी से बचने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम में शामिल डॉक्टर मिजिल्स के मरीजों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अबतक के आंकड़े के अनुसार गोविंदपुर में दो, निरसा में एक और बोकारो से धनबाद के टुंडी आये एक बच्चे की मृत्यु मिजिल्स से हो चुकी है। वहीं गोविंदपुर प्रखंड में 22, निरसा में आठ, झरिया में तीन, टुंडी में चार सहित अन्य प्रखंडों में भी मिजिल्स के मरीज पाये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बाघमारा, बलियापुर, धनबाद सदर, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, तोपचांची व टुंडी ब्लॉक में 72,327 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जबकि, 48,459 बच्चों को मिजिल्स का टीका दिया गया। करीब 23,868 बच्चे मिजिल्स टीकाकरण से छूट गये।

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि मिजिल्स संक्रामक बीमारी है। बचाव के लिए 15 माह के बच्चों को मिजिल्स व रूबेला का टीका दिया जाता है। पहला टीका का पहला डोज नौ माह में ओर दूसरा डोज 15 माह में बच्चे को दिया जाता है। इस समय सीमा में छूटे बच्चों को पांच साल की अवधि तक में एक माह में दो टीका देना अनिवार्य है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पूर्व मध्य रेल धनबाद के स्काउट सदस्य सांसद से मिले, भर्ती प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की मांग

Posted by - January 20, 2022 0
धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे ,भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ धनबाद के बच्चों ने समाज सेवक सह भाजपा नेता…

मुखिया प्रत्याशी पप्पू प्रमाणिक ने जुलूस निकाल विरोधियों को कराया ताकत का एहसास

Posted by - May 12, 2022 0
कतरास। बाघमारा प्रखंड के जमूआटांड पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू प्रमाणिक ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अपने विरोधियों को अपने ताकत…

धनबाद में उड़ान भरते ही घर में क्रैश हुआ ग्लाइडर, देखें हादसे का खौफनाक Video 

Posted by - March 24, 2023 0
धनबाद में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक जॉयराइड ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होकर घर  पर गिर गया.…

यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु उपायुक्त ने की हाई लेवल मीटिंग, अनाधिकृत पार्किंग, वेंडिंग जोन, ई-चालान, बस व ऑटो का रूट चार्ट, पार्किंग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा

Posted by - August 27, 2021 0
धनबाद। जिले की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *