लोदना। लोदना निवासी काजल की 2 वर्षीय बच्ची नंदिनी का एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ।प्लास्टिक सर्जन डॉ० जफर अकील ने जीभ को जोड़ कर उसे बोलने की क्षमता पुनः प्रदान की। ज्ञात होकि कतरास मोड़ , झरिया में मोटरसाइकिल के धक्के से चोट लगने से नंदिनी की जीभ कट गई थी। सफल ऑपरेशन के बाद आज बच्ची पुरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा रही है।
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा द्वारा इलाज में 60% की छूट दी गयी। समाजसेवी तरुण बंसल जिन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था उन्होंने स्वयं एवं समाज के सहयोग से बाकी का भुगतान किया। ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगा है और धनबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी में प्रयासरत है। मौके पर ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य मनोज खेमका और कुणाल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।