सोनो प्रखंड के केशोफरका में वार्ड सदस्य पति की लाश बरामद।परिजनों को है हत्या की आशंका।

276 0
जमुई।जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरकापत्थर इलाके के केशोफरका पंचायत के घुटवे गांव से गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति की लाश निर्माणधीन साहेब सिंह मंदिर से बरामद की गई। मृतक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आस पास के लोगो की भीड़ शव को देखने के लिए जुट गई। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जाती है।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना चरकापत्थर थाना के पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर थाना अध्यक्ष जितेंद्र यादव दल बल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान अनिल सिंह 50 वर्ष के रूप में हुए है। मृतक अनिल सिंह की पत्नी सावित्री देवी केशोफरका पंचायत के वार्ड नंबर 6 का वार्ड सदस्य बताया जाता है।
वही पुत्र अंकुर कुमार ने बताया है धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जिला पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रतिभा सम्मान समारोह में रागिनी सिंह ने बच्चों को किया पुरस्कृत

Posted by - November 6, 2022 0
झरिया। झरिया के ऊपर रजवाड़ी स्थित मॉडल स्कूल के प्रांगण में कांसेप्ट क्लासेस के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में…

सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व विधायक आनंद महतो से मिलने अस्पताल पहुँचे विधायक राज सिन्हा, कुशलक्षेम पूछा

Posted by - November 10, 2022 0
धनबाद. सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिंदरी के पूर्व विधायक सह मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो से मिलने धनबाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *