बाघमारा: जमुनिया नदी के किनारे जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बीसीसीएल में केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल मिश्रा द्वारा आयोजित वनभोज में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह शामिल हुई जहा उनका पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
मौके पर पूर्व भाजपा सांसद रविन्द्र पांडेय, बाघमारा प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया,केंद्रीय सचिव सतेंद्र सिंह,मंटू कुमार यादव,गोविंदपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष नंद किशोर सिंह,हरेंद्र सिंह,मंगल हेंब्रम, भाजपा नेता राजेश सिंह,बबन सिंह,सुनील सिंह के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।वहीं वन भोज कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेत्री ने गोपाल मिश्रा के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी।