कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे : खीरु महतो

277 0

जनता दल यू पार्टी का उत्तरी छोटानागपुर तथा संथाल परगना प्रमंडल का संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक बुधवार को तोपचांची में आयोजित की गई. प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरु महतो ने कहा कि पार्टी चलाने के लिए सलाह लेने और देने भी पड़ते है। पार्टी न्याय के साथ विकास के नीति पर काम करती है। प्रत्येक प्रखंड में कम से कम पांच हजार सदस्यता रहने पर ही उस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दिया जाएगा। कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ होता है।

कार्यकर्ताओ का सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जनता के लिए काम कीजिए। जनता चुनाव के समय जरूर आशीर्वाद देगी। पंचायत चुनाव से लड़ते लड़ते विधायक बना था। कार्यकर्ताओं को गांव और पंचायत स्तर पर मजबूत करने के बाद ही पार्टी मजबूत होगी। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कहा कि बिछड़े हुए साथी मिल गए यह बहुत खुशी की बात है। देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई। बेरोजगारों की फौज खड़ी है। बिहार में विकास की गंगा बाह रही है। झारखंड की उपजाऊ जमीन भी बंजर हो रहा है।

 झारखंड के मुख्यमंत्री के पास कोई योजना नहीं है। लूट खसोट हत्या बढ़ गई है। लोग सांसद विधायक बन जाते है लेकिन स्थानीय समस्या को लेकर सड़क पर नहीं उतरते है। सरकार किसी की हो स्थानीय समस्या को लेकर सड़क पर उतरना होगा। चाहे अपनी ही पार्टी का सरकार क्यों नहीं हो। जब आधी आबादी पिछड़ी रहेगी। उसे सम्मान नहीं मिलेगा तो वह राज्य किसी कीमत पर विकास नहीं कर पायेगा। देवघर के पूर्व विधायक कामेश्वरनाथ दास ने कहा कि प्रत्येक जिले में पद यात्रा कर जनता से जुड़ने का काम करना होगा। पार्टी के सिद्धांत तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच से जनता को हर हाल में अवगत कराना होगा।
रामस्वरूप यादव की लंबे समय के बाद पार्टी में वापसी हुई। दूसरे दलों के दर्जनाधिक कार्यकर्ता जदयू में शामिल हुए। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह तथा स्वागत भाषण प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजू सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह, हाजी हसीब खान, धनलाल दुबे, केबी सहाय, मयंक सिंह, राजीव रंजन सिंह,आशा शर्मा, अनिता देवी, पुष्पा पांडेय समेत दोनों प्रमंडल के सभी  पदाधिकारी समेत सभी जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश के सभी पदाधिकारी  आदि ने अपने विचार रखे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कतरास-लंबे समय बाद अंततः गौशाला पुल में डबल लेन अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने निकाला तिरंगा यात्रा

Posted by - January 30, 2022 0
कतरास। धनबाद-गोमो रेलखंड के निचितपुर-तेतुलमारी स्टेशन के बीच कतरास गौशाला पुल पर डबल लेन अंडरपास निर्माण कार्य लंबे समय बाद…

नगर निगम से मुक्ति को लेकर कतरास नागरिक समिति ने सौंपा झरिया विधायक को ज्ञापन

Posted by - August 31, 2021 0
कतरास ।कतरास नागरिक समिति के बैनर तले नगर निगम से मुक्ति के लिए कतरास वार्ड नम्बर एक के लोग लगातार…

भारत बंद के समर्थन में मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति ने निकाला मशाल जुलूस

Posted by - September 26, 2021 0
धनबाद : मजदूर किसान को गुलाम बनाने वाली कृषि कानून व श्रम कानून रद्द करो, आसमान छूती महंगाई बढ़ाने वाली…

सिजुआ क्लब में आयोजित वनभोज कार्यक्रम में रागिनी सिंह का भव्य स्वागत

Posted by - January 28, 2022 0
धनबाद – जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सिजुआ क्लब में आयोजित वनभोज कार्यक्रम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *