तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आई महिला, गंभीर

213 0

चंदवारा थाना क्षेत्र में चंदवारा पानी टंकी के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट मे आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन संख्या जे एच 09 ए 4936 रेक पॉइंट से स्पंज लेकर महतो आहार की ओर जा रहा था। वही महिला चंदवारा बाजार से बजरंग बली चौक की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद से ड्राइवर गाड़ी को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घायल महिला की पहचान दसारो खुर्द निवासी समुद्री देवी के रूप मे हुई है। घटना की सूचना पाकर चंदवारा थाना थाना प्रभारी अनिल सिंह,ए एस आई रामस्वरूप यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।

घटना से स्थानीय लोग उग्र होकर सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन देखा जाता है कि बड़े वाहनों की लापरवाही से कई हादसे होते है जिसमे कई लोगो की जान चली जाती है।

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंड रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ विधायक पूर्णिमा सिंह से मिले, जताया आभार

Posted by - December 24, 2021 0
धनबाद। झारखंड रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिलकर…

अवैध हथियार तस्करी मामले में -एनआईए और एटीएस ने धैया खटाल से उमेश यादव को ले गई रांची

Posted by - January 4, 2022 0
धनबाद। रविवार की रात रांची एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) और एनआईए की टीम ने धैया स्थित खटाल में अवैध हथियार…

Dhanbad:-नगर निगम, स्वास्थ्य व पेयजल विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Posted by - October 14, 2023 0
धनबाद.उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देश पर त्योहारों में स्वास्थ्य, पेयजल व अन्य नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप…

छात्र नेता स्व. सुरेंद्र सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Posted by - September 16, 2023 0
पुटकी:शनिवार को छात्र नेता सुरेंद्र सिंह की पांचवी पुण्यतिथी पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पण, माल्यार्पण एवं नमन कर श्रद्धा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *