झरिया: शुक्रवार को झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया।लोगों ने अपने अपने घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूरे विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।इस अवसर पर लोगों ने अपने अपने वाहनों तथा मशीनों को धोकर उनकी साज सज्जा की तथा शुभ मुहुर्त में पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर झरिया के चार नंबर स्थित टैक्सी स्टैंड पर शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की गयी।बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किये तथा मत्था टेककर उनसे मन्नतें मांगी।हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया गया।
सरकार द्वारा कोरोना से संबंधित दिए गए गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगो ने भगवान विश्कर्मा पूजा को मनाया।कुल मिलाकर झरिया में विश्वकर्मा पूजा हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।