तोपचांची। स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने तोपचांची मानटांड अवस्थित विनोद बाबू के प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड निर्माण के लगभग 21 वर्ष होने चला, राज्य निर्माण के लंबे कालखंड बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, जैसे मूलभूत सुविधा का अभाव है।
टुंडी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में लायन करना पड़ रहे हैं। लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं।विनोद बाबू के लंबे संघर्ष के परिणाम स्वरूप झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। उनका सपना था कि हर खेत को पानी और हर हाथ को काम मिले। पर अब तक विनोद बाबू के सपनों का झारखंड नहीं बना।
विनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए युवाओं को आगे आ कर भ्रष्ट व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष की आवश्यकता है। जब तक युवा आगे आकर भ्रष्ट व्यवस्था के विरुद्ध में संघर्ष नहीं करेंगे तब तक विनोद बाबू के सपनों का झारखंड नहीं बन सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिपक महतो, महेंद्र दास, नुनु लाल साव, भागवत पांडे, प्रदीप सिंह, प्रिंस कुमार, अभीषेक भट्ट आदि उपस्थित हुए।