रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन

516 0

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में दुनिया से विदा ले ली है। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात (मंगलवार) अरविंद त्रिवेदी को हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। अरविंद त्रिवेदी को पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण से खूब प्रसिद्धी मिली थी। इस सीरियल के बाद से ही वह घर-घर में पॉपुलर हो गए थे।

अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस शो से जुड़े कई कलाकारों ने इस खबर को सुनते ही अरविंद त्रिवेदी के जाने का शोक प्रकट किया। रामायण में राम का किरदार निभाना चुके एक्टर अरुण गोविल और लक्ष्मण का रोल प्ले कर चुके सुनील लहरी से लेकर महाभारत के एक्टर गजेंद्र चौहान तक एक्टर्स ने अरविंद त्रिवेदी को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

गजेंद्र चौहान ने अपने पोस्ट में कहा- ‘नहीं रहे ‘रामायण’ के रावण यानी अभिनेता श्री अरविंद त्रिवेदी, 82 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस। मंगलवार रात हार्ट अटैक से हुआ निधन। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’

एक्टर अरुण गोविल ने कहा- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’

एक्टर सुनील लहरी ने भी इंस्टाग्राम पर अरविंद त्रिवेदी को एक पोस्ट कर याद किया। सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- ‘बहुत दुखद समाचार है, हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रावण ऑफ रामायण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने अपने पिता समान शख्सियत को खो दिया है जो कि हमेशा मुझे राह दिखाते थे, मेरा हमेशा अच्छा चाहते थे। वह एक जेंटलमैन थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सलमान खान, अक्षय कुमार,अजय देवगन सहित 38 सितारों पर केस दर्ज, रेप केस से जुड़ा है मामला

Posted by - September 7, 2021 0
फिल्म : रेप के एक मामले को लेकर सुपरस्‍टार सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई फिल्मी सितारे कानूनी पचड़े में…

भोजपुरी स्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह दूसरी पत्नी से लेंगे तलाक, 26 मई को आएंगे कोर्ट

Posted by - April 28, 2022 0
भोजपुरी सिनेमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और गायक…

Drugs Case: NCB ने अनन्या पांडे को थमाया समन, शाहरुख के घर ‘मन्नत’ का भी किया दौरा

Posted by - October 21, 2021 0
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि NCB के अधिकारियों ने आज फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर का दौरा किया। हालांकि…

दिल्ली सरकार की समिति ने कंगना रनौत को किया तलब, किसान आंदोलन पर दिया है विवादित बयान

Posted by - November 25, 2021 0
नई दिल्ली : सिख समुदाय के खिलाफ बयान देने के मामले में दिल्ली विधानसभा की एक समिति ने अभिनेत्री कंगना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *