बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सर्कस, ओपनिंग डे की कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

153 0

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सर्कस (Cirkus) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फैंस को जितना रोहित शेट्टी की फिल्म से उम्मीद थी उतनी पसंद नहीं आई। फिल्म ने उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने अपने पहले दिन 6 से 6. 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। सर्कस के ओपनिंग डे पर 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर शो लगाए गए थे। शोज में केवल 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है जो कि काफी निराशजनक है। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

पीवीआर, आइनॉक्स और Cinepolis ने 3.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सभी चेनस ने टोटल बिजनेस में 50 प्रतिशत का मुनाफा दिया है। पीवीआर ने 1.50 करोड़ रुपये बिजनेस किया और आइनॉक्स और Cinepolis ने 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़ समते कई कलाकार मुख्य भूमिक में हैं। ये फिल्म कल यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रोहित शेट्टी का कहना था कि ये फिल्म गोलमाल के दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। सोशल मीडिया पर फैंस ने रिएक्शन देते हुए फिल्म को बोरिंग बताया है। दर्शकों को रणवीर सिंह की इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी। इस साल एक्टर की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। सर्कस से पहले रणवीर की जयेशभाई जोरदार रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई। इसके अलावा रणवीर की 83 रिलीज हुई थी। ये फिल्म लॉकडाउन के दौरान रिलीज हुई थी। 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ का बिजनेस किया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अभिनेता विक्रम गोखले का निधन नहीं हुआ, बेटी ने खबरों को बताया गलत, सोशल मीडिया पर दी जाने लगी थी श्रद्धांजलि

Posted by - November 24, 2022 0
अभिनेता विक्रम गोखले का निधन नहीं हुआ है। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार देर रात यह जानकारी…

लव जिहाद पर राखी ने तोड़ी चुप्पी, बेबी प्लानिंग की बताई सच्चाई, कैमरे के सामने हुईं बेहोश

Posted by - February 8, 2023 0
राखी सावंत इन दिनों कई तरह की मुश्किलों से गुज़र रही हैं. हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *