Blast in Pakistan: पेशावर की मस्जिद में बम विस्फोट, 45 की मौत, 65 से ज्यादा घायल

370 0

Blast in Pakistan : पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा हो गया है। पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए बम धमाके में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 65 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्लास्ट के बाद मौके पर सुरक्षाबलों के जवान पहुंच चुके है। बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए है। जियो न्यूज के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है और यह एक आत्मघाती हमला है। हमले में 2 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की भी खबर है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पेशावर में मस्जिद में हुए हमले की निंदा करते हुए घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
जियो न्यूज के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है और यह एक आत्मघाती हमला है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके में कई बाजार हैं और आमतौर पर जुमे की नमाज के समय खचाखच भरा रहता है।

पुलिस के मुताबिक यह आत्मघाती हमला था
पेशावर के सीसीपीओ मुताबिक, कोचा रिसालदार स्थित इमामबाड़ में पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हमलावरों ने दो पुलिस गार्डों को गोली मार दी और जल्द ही विस्फोटक के साथ परिसर में घुस गए। यह संभवतः इमामबाड़े में एक आत्मघाती हमला था।

पीएम इमरान खान ने निंदा की
प्रधानमंत्री इमरान खान ने मस्जिद पर इस हमले की निंदा की है। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के प्रयासों का आदेश जारी कर दिए है। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से धमाके पर रिपोर्ट भी मांगी है। पेशावर के मुख्यमंत्री महमूद खान ने भी विस्फोट की निंदा की और पेशावर के पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रांची हिंसा का गैंग्स ऑफ वासेपुर कनेक्शन! तो क्या पहले से तैयार थी राजधानी को अशांत करने की स्क्रिप

Posted by - June 13, 2022 0
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को जुमे के नमाज के बाद हुई हिंसा (Ranchi Violence) और उपद्रव मामले को…

11 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

Posted by - October 9, 2022 0
रांची। मांडर ऐतिहासिक मुडमा जतरा का 11 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उद्घाटन करेंगे. 12 तारीख को समापन समारोह…

आर्यन खान को कांग्रेस का साथ, इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, पैसा उगाही के लिए गिरफ़्तारी, शाहरुख़ का साथ देना चाहिए

Posted by - October 25, 2021 0
रांची : NCB शाहरुख खान से उगाही करना चाहती थी। इसीलिए आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा…

पुलिस हिरासत में नाबालिग ने लगाई फांसी, थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Posted by - November 5, 2022 0
झारखंड के सरायकेला जिले के बालमित्र थाना के बाथरूम में बेल्ट के सहारे फांसी लगा कर 17 साल के नाबालिग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *