सवा लाख रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेरा, कभी भी कर सकते हैं हमला

538 0

यूक्रेन और रूस ( Ukraine vs Russia War 2022 ) के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि रूस की ओर से किसी भी वक्त हमला किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल इस संभावना के पीछे भी तीन अहम कारण है। पहला सवा लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर लिया। दूसरा यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर दावा किया है कि रूस 16 फरवरी को हमला कर सकता है और तीसरा अमरीका ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा है। ऐसे में ये संभावना प्रबल हो गई है, रूसी किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी वक्त जंग छिड़ सकती है। यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 30 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात हो गए हैं। यही नहीं रूस ने यहां पर अपने टैंक, भारी हथियार और मिसाइलें भी तैनात कर दी हैं। रूस ने यूक्रेन को तीन ओर से घेर लिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए कहा कि कल यानी 16 फरवरी को रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किया जा सकता है।

अमरीका और यूरोपीय देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, रूस पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। अमरीकी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते यूक्रेन सीमा पर 1 लाख रूसी सैनिकों के तैनात होने की जानकारी दी थी, लेकिन अब उनका कहना है कि यूक्रेन सीमा पर रूस के 1 लाख 30 हजार से ज्यादा सैनिक डटे हुए हैं। इनमें से 1.12 लाख सेना और 18 हजार जवान नौसेना और वायुसेना के हैं।

इन इलाकों से घिरा यूक्रेन

रूस ने यूक्रेन को तीन इलाकों से घेरा है। इनमें पूर्वी यूक्रेन जहां 2014 से ही रूसी सैनिक तैनात है, इसके अलावा दक्षिण में क्रीमिया और उत्तर में बेलारूस की ओर से घेरा है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के साथ लगती सीमा पर भी सैनिक तैनात कर दिए हैं।

यूक्रेन को इन देशों का साथ
रूस से तनाव के बीच यूक्रेन को जिन देशों का साथ मिला है वो हैं अमरीका, ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय देश। इसके साथ ही NATO भी यूक्रेन के पक्ष में है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेस्की रेजनीकोव ने ट्वीट कर बताया है कि अभी तक 1,500 टन की सैन्य सामग्री मिल गई है। इसमें हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद जैसी सैन्य सामग्री शामिल है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दूसरों के जीवन बचाने के लिए डॉक्टर्स, नर्सेज ने रक्तदान किया

Posted by - September 27, 2022 0
Ranchi Awaz Live  रांची। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल(ईएसआईसी) नामकुम में इंडियन रेडक्रोस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का…

10 हजार छात्रों के लिए नई सेंट्रल लाइब्रेरी बनेगी, रात 8 बजे तक पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

Posted by - October 14, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी मैं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 10 हज़ार छात्रों के…

शांति सेवा सदन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 25 गरीब मरीजों को दवा

Posted by - September 21, 2021 0
बड़कागांव : हजारीबाग रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ला में शांति सेवा सदन द्वारा आयुष्मान भारत की जागरूकता अभियान को लेकर…

चीन में एक बार फिर कोरोना का कहर, स्कूल बंद, विमान सेवाएं रद्द, लोगों को घरों में किया गया कैद

Posted by - October 22, 2021 0
पुरी दुनिया को कोरोना महामारी देने वाले चीन में संक्रमण का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। संक्रमण…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *