6 घण्टे बाद सीएम हेमंत सोरेन विधायकों के साथ रांची लौटे, कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू

194 0

सीएम हेमंत सोरेन विधायकों को 6 घंटे बाद खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस से रांची लौट आए हैं। सभी विधायक अभी सीएम हाउस में ही हैं। रांची में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी पहुंचे हैं।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक तटस्थ हैं। कांग्रेस के बारे में अफवाह न फैलाएं। सरकार को अस्थिर करने कि कोशिश की जा रही है। उनके विधायक कहां जाने वाले हैं फिलहाल वे उन्हीं से पूछ कर बताएंगे। JMM के विधायकों की बैठक भी सीएम हाउस में होनी है।

बता दें CM सोरेन विधायकों को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों से खूंटी जिले के लतरातू डैम लेकर गए थे। यहां पर ढाई घंटे तक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में विधायक रुके रहे। यहां रिफ्रेशमेंट के बाद मुख्यमंत्री कुछ विधायकों के साथ डैम में बोटिंग करने भी गए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जामताड़ा में व्यापारियों का बवाल- थाना प्रभारी के पिटाई से नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम कर की आगजनी, पुतला जलाया

Posted by - October 1, 2021 0
जामताड़ा : करमाटांड़ के विद्यासागर बाजार में थाना प्रभारी रौशन कुमार के द्वारा एक व्यापारी की पिटाई किये जाने से…

झारखंड के 6 बच्चे इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे, सारा खर्च देगी हेमंत सरकार

Posted by - September 21, 2021 0
रांची : झारखंड के 6 आदिवासी समुदाय के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाएंगे। जिनकी पढ़ाई…

झारखंड में मैट्रिक स्तर पर बंपर बहाली, कल से भरे जाएंगे आनलाइन फार्म

Posted by - September 29, 2022 0
रांची।  झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 में शामिल होने के लिए शुक्रवार से आनलाइन फार्म भरे जाएंगे. इसकी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *