1 फरवरी से शुरू होंगी बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, डेट शीट जारी

399 0

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार मैट्रिक की परीक्षाएं क्रमश 17 फरवरी और इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2022 से शुरू होंगी। जो छात्र इस सत्र में बिहार बोर्ड 10वीं या 12 वीं की परीक्षा में बैठने वाले हैं वो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्डकी अधिकारिक वेबसाइट से डेट शीट देख सकते हैं। सहूलियत के लिए हम भी आपको डेट शीट उपलब्‍ध करा रहे हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा

दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे होगी। छात्रों को 15 मिनट का ‘कूल ऑफ टाइम’ दिया जाएगा, इस दौरान छात्र प्रश्न पत्र को पढ़ सकते हैं।
बता दें कि बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान कोरोना महामारी के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।  वहीं, कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। स्कूलों द्वारा 25 जनवरी या उससे पहले आंतरिक मूल्यांकन, परियोजना कार्य और साक्षरता गतिविधियों के परिणाम प्रस्तुत किए जाएंगे। हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से अभी एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सामाजिक कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करना एक अनूठी पहल : बन्ना गुप्ता

Posted by - September 13, 2022 0
झारखंड सोशल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 में सम्मानित हुए ब्रजेश शर्मा RANCHI-  झारखंड सोशल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 होटल रेडिसन ब्लू मेन…

इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम रांची पंहुची, NZ के हेड कोच ने लिया मैदान का जायजा, IND टीम ने आराम किया

Posted by - November 18, 2021 0
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के JSCA स्टेडियम में…

पाकिस्तान के पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या

Posted by - September 30, 2021 0
पेशावर:  पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक प्रमुख सिख हकीम (यूनानी चिकित्सक) की गोली…

पार्टी से किसी के जाने से दर्द व तकलीफ अवश्य होती है: विनोद

Posted by - October 8, 2022 0
रांची। झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला सचिव अंतु तिर्की, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महादेव मुंडा एवं मुकेश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *