श्रावणी मेला से पहले शुरू हो जाएगा देवघर एयरपोर्ट- कराया गया हवाई जहाज का ट्रायल लैंडिंग और टेकऑफ़

294 0

झारखंड के देवघर में बने नए एयरपोर्ट का श्रावणी मेले में देवघर आने वाले शिव भक्त उठा सकेंगे। देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मंगलवार को हवाई जहाज की ट्रायल लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरकर देवघर एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की 180 सीटों वाली 320 ए फ्लाइट ने तीन बार टेक ऑफ और लैंडिंग की।

एयरपोर्ट आथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि कोशिश होगी कि सावन से पहले एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाए। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), रन वे और आपरेशन से जुड़ी सारी तैयारियों को देखा गया था। एयरपोर्ट पर छोटी छोटी चीजों को छोड़कर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। अग्निशमन की पूरी टीम यहां आ चुकी है। सावन का महीना 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। 12 अगस्त तक चलेगा। उम्मीद है कि इससे पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन हो जाएगा। गोड्डा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जानकारी हो कि घरेलू विमान सेवा की शुरूआत होते ही यहां 180 यात्री वाली एयरलाइंस का आना शुरू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट पर रन वे की लंबाई 2500 मीटर है। एयरपोर्ट का एरिया 654 एकड़ है। टर्मिनल के सामने गार्डेन है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Warning: रांची में स्क्रब टाइफस रोग फैल गया, 2 से 15 साल के 50 बच्चे रिम्स सहित अस्पताल में भर्ती हुए

Posted by - September 21, 2022 0
Ranchi Awaz live कोरोना के बाद, नई बीमारी रांची में फैल रही है. इसका नाम है- स्क्रब टाइफस. यही है,…

फ़्रांस में नए वेरियंट का खतरा- वैक्सीन को भी दे सकता है चकमा, अब तक मिले सभी वैरिएंट से है काफी अलग

Posted by - January 4, 2022 0
किसी भी वायरस की गंभीरता उसमें होने वाले म्यूटेशन के आधार पर तय की जाती है और कोरोना का जो…

लॉकडाउन में थोड़ा राहत- धनबाद सहित 7 जिलों में 9वीं से 12वीं तक खुलेंगे स्कूल, जु, पार्क, सिनेमा हॉल खुलेंगे

Posted by - January 31, 2022 0
रांची: झारखंड राज्य में अब लॉकडाउन से राहत मिल रही है. आपदा प्रबंधन की बैठक प्रोजेक्ट भवन में राज्य के…

विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के छत से गिरने से कर्मचारी की हुई मौत

Posted by - October 12, 2022 0
रांची – विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के छत से गिरने से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी धरमा मुंडा मौत हो गयी, बताया…

भूली में विधायक राज सिन्हा ने जरूरतमंदों को बांटा कम्बल, अटल स्मृति उद्यान का किया निरीक्षण

Posted by - January 16, 2023 0
भूली – धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भूली बी-ब्लॉक बुधनी हटिया के समीप गायत्री नवचेतना विस्तार केंद्र के माध्यम से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *