जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी के बीच 20 लाख घरों की बिजली गुल

421 0

जापान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। यह भूकंप के झटके सामान्य से कहीं ज्यादा हैं। इतनी तेज तीव्रता वाले भूकंप के बाद पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की सलाह दी गई। बुधवार की रात को जापान में एक के बाद एक लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो के 297 किमी उत्तर-पश्चिम में था। जोरदार झटकों के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

सुनामी की चेतावनी जारी
उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था।

20 लाख घरों की बिजली हुई गुल
टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बताया कि भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। इसमें सिर्फ राजधानी टोक्यो के 700,000 घर शामिल हैं। जापान पैसिफिक ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा हुआ है जो तीव्र भूकंपीय गतिविधि वाला क्षेत्र है। यह दक्षिण पूर्व एशिया और पैसिफिक बेसिन तक फैला हुआ है

11 साल पहले जापान में आया था प्रलय
जापान में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इसलिए यहां सरकार ने सख्त निर्माण नियम लागू किए हैं ताकि इमारतें मजबूत झटके सहन कर सकें। जापान के जहन में अभी भी 2011 की फुकुशिमा त्रासदी की यादे अभी भी ताजा है। 11 साल पहले जापान में 9.0-9.1 तीव्रता का भयानक भूकंप आया था। इस सुनामी से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को बर्बाद कर दिया था। इस हादसे में 18,500 लोगों ने जान गंवाई थी वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोडरमा से दो बच्चों की माँ के साथ भागा था भांजा, धनबाद में दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Posted by - September 7, 2021 0
कोडरमा / धनबाद : कोडरमा से भागे प्रेमी जोड़े ने धनबाद में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.…

आजादी के अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन, सभी हांफे कुलपति लगाते रहे दौड़

Posted by - September 4, 2021 0
हजारीबाग :  राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ विनोबा भावे विश्वविद्यालय और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत…

आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता बनी एडीजी, धनबाद एसएसपी का भी प्रमोशन

Posted by - January 1, 2022 0
रांची: आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता को प्रमोशन देकर एडीजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है. सुमन गुप्ता को होमगार्ड और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *