प्रेस क्लब हजारीबाग प्रखंड इकाई बरही का चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ बरही नाजिर अख्तर एवं हजारीबाग प्रेस क्लब से बतौर प्रवेक्षक आए अनवर फिदवी एवं निरंजन कुमार जी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडेय, प्रेस क्लब चौपारण के अध्यक्ष शंकर यादव, प्रेस क्लब पदमा के अध्यक्ष आशीष यादव, प्रेस क्लब बरही के निर्वाचन पदाधिकारी अब्दुल मनान वारसी, रितेश कुमार एवं धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए।
नव निर्वाचित पदाधिकारी
1.अध्यक्ष – अनुज कुमार
2.सचिव – अनुज कुमार सिंह
3.कोषाध्यक्ष – राकेश रोशन
4.उपाध्यक्ष – पंकज कुमार
5.केंद्रीय सदस्य – आनंद प्रसाद प्रधान
6.कार्यकारणी सदस्य – सुजीत कुमार निर्वाचित हुए।