युवती का शव कुंआ से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

2566 0

चलकुशा:– थाना क्षेत्र के ग्राम सलयैडीह में एक युवती का शव कुंआ से बरामद किया गया है। बताया जाता है ग्रामीणों ने युवती की शव कुंआ में देख चलकुशा थाना प्रभारी बीरेंद्र सिंह को सुबह करीब 10 बजे जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव निकालकर अपने कब्जे ले लिया। शव की पहचान भारती कुमारी पिता बिनोद दास ग्राम सलेयडीह थाना चलकुशा के रूप में की गई।

युवती की शव में चेहरे पर कई चोट की निशान पाये गए है। इस बाबत युवती के माँ ने बताया कि मेरी पुत्री रात दो बजे से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। जिसके बाद सुबह 10 बजे ग्रामीणों और पुलिस के द्वारा सूचना मिली की आपकी पुत्री की शव को कुँआ से बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया की गांव के अर्जुन साव से मेरी पुत्री का प्रेम प्रसंग चलता था। दो दिन पूर्व ही युवती अर्जुन साव के घर से मिली थीं। उन्होंने ही मेरी पुत्री को मारकर शव को कुँआ में फेक दिया है।

चलकुशा थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

शांति सेवा सदन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 25 गरीब मरीजों को दवा

Posted by - September 21, 2021 0
बड़कागांव : हजारीबाग रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ला में शांति सेवा सदन द्वारा आयुष्मान भारत की जागरूकता अभियान को लेकर…

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना,सुखाड़ से प्रभावित किसान 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपनी एंट्री कराना करे सुनिश्चित

Posted by - November 25, 2022 0
धनबाद के सभी प्रखंड (झरिया अंचल को छोड़कर) को सुखाड़ की कैटेगरी में रखा गया है। इसलिए सुखाड़ से प्रभावित…

मटकुरिया में विधायक राज सिन्हा ने किया आयुष्मान कार्ड का वितरण

Posted by - October 1, 2023 0
धनबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा 17 सितम्बर 2023 से गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की…

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मुखर हुई अंबा, खाली पड़े पदों पर नियुक्ति हेतु विधानसभा में उठाई आवाज

Posted by - September 6, 2021 0
बड़कागांव :  विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य भर में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने हेतु विधानसभा के…

झारखंड में लंबे समय से ड्यूटी से गायब और भ्रष्टाचार में लिप्त 27 डॉक्टर बर्खास्त होंगे, निबंधन भी रद्द होगा

Posted by - October 13, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – लंबे समय से ड्यूटी से गायब और भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य के 27 डॉक्टर बर्खास्त…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *