झारखंड में एक तरफ भाजपा के पूर्व गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा, शत्रुघ्न मंडल ,राजद के प्रदेश महासचिव विजय महतो अपने समर्थकों के साथ जेएमएम में शामिल हो गये। तो दूसरी तरफ सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत कहा है कि राज्य में कुछ पनडुब्बी बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भी जवाब देने की तैयारी है। इन्हें पता है कि अगर यह व्यक्ति पांच साल टिका तो यह बाहर से आकर राजनीति करने नहीं देगा। अब आप लोगों को जवाब देना है। आप खड़े रहिए आप डटे रहिए मैं इन सबको एक- एक करके देखा लूंगा। आज हमें एक लड़ाई और लड़नी है राज्य लिया अब राज्य के विकास के लिए लड़ना होगा।
एक कार्यक्रम में मुख्मयंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, अब समय आ गया है कि जब इस राज्य के मूल वासी और आदिवासियों को एक छत के नीचे आना होगा।राज्य तो हमलोगों ने लड़कर ले लिया। सत्ता ऐसे लोगों के हाथ में चली गयी जिन्होंने कभी राज्य का भला नहीं सोचा। आज देखिए झारखंड के इतिहास में कभी देखा गांव- गांव पंचायत सरकारी अधिकारी घूमता है। हाथ में लैपटॉप और फोटो कॉपी की मशीन लेकर इस तरह गांव- गांव पहुंचते हों। कोई ट्रैक्टर से जा रहा है, कोई मोटरसाइकिल से जा रहा है। हमने कर्मचारियों के मनोबल को भी बढ़ाया है। हमें लाखों की संख्या में आवेदन मिले। लगभग 40 लाख आवेदन का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया।