यौन शोषण के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष निलंबित- विवाहित होते हुए भी शादी का दिया था झांसा

205 0

हजारीबाग। झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भूलाल यादव को झामुमो केंद्रीय समिति ने निलंबित कर दिया है। केंद्रीय समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। कमेटी में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य फागू बेसरा, कमल नयन सिंह व संजीव बेदिया को शामिल किया गया है। मालूम हो कि झामुमो में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती ने हजारीबाग जिलाध्यक्ष शिवलाल यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विष्णुगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। महिला का आरोप है कि झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

महिला विष्णुगढ़ के बाहर की है। उसकी शिकायत करने पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रांची आने के दौरान शंभू लाल यादव की जान-पहचान उस महिला से हुई। आगे रांची जाने के दौरान शंभूलाल यादव महिला को फोन कर बुला लिया करते थे। आगे चल कर उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

आरोप है उन्होंने शादी करने की बात कह कर महिला से अंतरंग सबंध बना लिए। जिला झामुमो अध्यक्ष ने व्यवसाय करने के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग की। महिला ने शादी करने पर विश्वास होने पर मांगी राशि देने की बात कही। लगातार रुपए मांग कर दबाव बनाने पर उन्हें 11 लाख रुपए उधार लेकर दिया। बाद में उनका महिला के घर आना-जाना होने लगा। इस दौरान उनपर संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। बाद में पता चला कि जिला झामुमो अध्यक्ष के शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता हैं।

इस पर महिला उनसे इस संबंध में जानकारी मांगने लगी। तब अपनी असलियत छिपाते हुए उन्होंने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में फोन करने पर महिला की काल रिसीव नहीं करने का भी आरोप उन पर लगाया गया है। रविवार को सात माइल के समीप शंभूलाल यादव के घर आने पर उनके परिजनों की ओर से महिला के साथ मारपीट करने एवं गले एवं कान में पहने सोने के आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया गया है। जिला झामुमो अध्यक्ष पर पिस्टल निकाल कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राज ठाकरे ने स्थगित की अयोध्या यात्रा, बीजेपी एमपी बृजभूषण शरण की धमकी का दिखा असर

Posted by - May 20, 2022 0
पिछले कुछ वक्त से खबर आ रही थी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे अयोध्या की यात्रा करेंगे। अब…

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 4 जख्मी

Posted by - February 11, 2022 0
बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर आतंकियों ने हमला किया है. इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया,…

Budget 2022: क्‍या है कवच तकनीक जिससे सुरक्ष‍ित होगी यात्रा और ट्रेन दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा

Posted by - February 1, 2022 0
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए रेलवे से जुड़ी कई घोषणाएं की. घोषणाओं में एक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *