कई देशों ने रूस पर लगाए प्रतिबंध, ऑस्ट्रेलियन पीएम बोले- 24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर शुरू हो सकता है हमला

438 0

यूक्रेन के साथ जारी विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण पहले ही शुरू हो चुका है। रूस अब यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण को लेकर पूरी तैयारी कर चुका है और अगले 24 घंटों के अंदर हमला बोल सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मॉरिसन ने रूस के ऊपर नए प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले यात्रा प्रतिबंध लागू करेगा और रूसी सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लागू करेगा।

अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाया है। रूस-यूक्रेन विवाद पर अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमने रूस की दो वित्तीय संस्थाओं वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही ब्रिटेन ने भी रूस के पांच बैंकों और तीन अरबपतियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भूजल वैज्ञानिक राहुल कुमार ने ब्राइट क्लासेस के बच्चों को किया मोटिवेट

Posted by - August 29, 2021 0
बड़कागांव- प्रखंड की आदर्श गुरुचट्टी निवासी सुदेश महतो के पुत्र भूजल वैज्ञानिक राहुल कुमार  ने अपने पुराने कोचिंग सेंटर ब्राइट…

रांची में खुलेगा झारखंड का दूसरा एम्स, PMO के आदेश पर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

Posted by - October 27, 2021 0
रांची में AIMS खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए झारखंड के इंडस्ट्री डायरेक्टर ने हेल्थ सेक्रेटरी को…

Pakistan: इमरान खान होंगे सत्‍ता से बेदखल, नवाज शरीफ की होगी वापसी! सेना से टकराव के बीच कयास तेज

Posted by - November 17, 2021 0
इस्‍लामाबाद : पाकिस्तान में पिछले दिनों जनरल नदीम अहमद अंजुम को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया,…

गैरमजरूआ भूमि का मुआवजा भुगतान रैयती भूमि दर के बराबर किया जाए-अंबा प्रसाद

Posted by - September 8, 2021 0
हजारीबाग : विधायक अंबा प्रसाद ने दिन बुधवार को गैरमजरूआ भूमि का रैयती भूमि के दर पर मुआवजा भुगतान वर्तमान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *