बोकारो में चार ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, बच्चा सिंह समेत कई लोग रडार में

143 0

बोकारो में अहले सुबह रांची एनआईए की टीम ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी आवासीय कॉलोनी के चार ठिकानों पर छापा मारा । यह छापेमारी भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े मामले में की जा रही है। मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह के साथ- साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बोकारो पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम बोकारो जिला स्थित बोकारो थर्मल में निसनहाट कॉलोनी पहुंची। बच्चा सिंह के साथ-साथ जिनके आवास पर छापेमारी की गयी है उनमें नागेश्वर महतो और संजय तुरी के आवास पर छापेमारी जारी है। बताया जाता है कि बच्चा सिंह बोकारो थर्मल प्लांट में सप्लाई मजदूर के रूप में काम करते हैं। छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम के हाथ क्या- क्या लगा है। अबतक इस संबंध में विस्तार से जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

2008 में लगा था प्रतिबंध

मजदूर संगठन समिति पर 2008 में इस संस्थान को भाकपा माओवादी संगठन का अंग मानते हुए प्रतिबंध लगाया गया था। साल 2022 में कोर्ट ने यह प्रतिबंध हटा लिया। खबर है कि अब फिर इस संगठन के तार भाकपा माओवादी से जुड़ रहे हैं। पिछले महीने भी कोल्हान के कुछ जिलों में छापेमारी की गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रूस-यूक्रेन के बीच जंग, राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान, कहा- किसी ने बीच में दिया दखल, तो अंजाम होगा बेहद बुरा

Posted by - February 24, 2022 0
रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन (Ukraine) के साथ युद्ध का ऐलान कर दिया.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *