रांची के लालपुर थाना स्थित शिबू सोरेन आवास के बाहर गैंगवार में रांची का कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया है। 7 दिसंबर को ही वह जेल से बाहर आया था। गुरुवार को वह एदलहातू से अपने भाई व परिजनों के साथ लौट रहा था।
कालू लामा जेल में बंद होने के बाद भी लोगों से रंगदारी मांग रहा था। जेल से वह फोन कर कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देता था। रंगदारी नहीं देने पर वह अपने गुर्गो की मदद से उस पर हमला करवाता था। जेल में रहने के बाद भी कालू लामा के खिलाफ लालपुर और बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान के पास दो स्कूटी में सवार चार अपराधियों के द्वारा दो युवक को निशाना बनाया गया है और उन्हें गोली मारी गई है।
इस दौरान छह राउंड गोली चली है। जिसके बाद घायल युवको को रिम्स ले जाया गया है। वहीं इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इस गोलीकांड के दौरान चश्मदीद के द्वारा बताया गया कि मोराबादी मैदान में लगने वाले दुकान के पीछे से गोली चलाई गई है और चार लोगों ने गोली चलाई है. वहीं दो अपराधी के हाथ में पिस्टल थी।