गिरिडीह में दर्दनाक हादसा:कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

221 0

गिरिडीह देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद पंचायत के बरवाबाद गांव में कुएं की सफाई करने के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई है।  घटना के बाद आनन- फानन में सभी को जमुआ के अस्पताल में ले जाया गया।

जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में बिहार जमुई जिले के लालपुर गांव के 30 वर्षीय नायक विश्वकर्मा, 20 वर्षीय सागर विश्वकर्मा व देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव के महेश विश्वकर्मा व भिखारी उर्फ सतीश विश्वकर्मा शामिल हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

बताया जाता है कि गिरजा विश्वकर्मा अपने कुएं की सफाई करवा रहा था। कुएं से पानी कम करने के लिए मशीन लगाया गया। मशीन का पाइप छोटा पड़ जाने के वजह से मशीन को रस्सी में बांध कर कुएं में लटकाया गया। इसके बाद मशीन चालू कर पानी कम किया गया। इसके बाद चार लोगों को सफाई के लिए कुएं के अंदर भेजा गया।

कुएं में जाने के बाद मशीन के धुएं से मजदूरों का दम घुटने लगा इसके बाद एक-एक कर चारों व्यक्ति कुएं के अंदर गए और बेहोश हो गए। कुएं में कूद कर चारों को बेहोशी के हालात में रस्सी बांध कर बाहर निकाला गया।

उन्हें इलाज के मंडरो स्थित एक क्लिनिक ले जाया गया। चिकित्सकों ने सबको रेफर कर दिया। इसके बाद सबको जमुआ दुबे नर्सिंग अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अफगानिस्तान -आईएसआईएस के गढ़ में अमेरिका का एयरस्ट्राइक, ठिकानों पर बरसाए बम  

Posted by - August 28, 2021 0
वॉशिंगटन/काबुल: काबुल धमाके में अपने 13 सैनिकों को गंवाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS)के खिलाफ अपना…

देवघर रोपवे हादसे से ठीक पहले का दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल, देखकर दंग रह जाएंगे आप”

Posted by - April 13, 2022 0
झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस भयानक हादसे में…

गिरिडीह- पुलिस के पैरो के नीचे आया नवजात, हुई मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जाँच का आदेश 

Posted by - March 22, 2023 0
गिरिडीह जिले के देवरी थाना कोशोगोंदोदिघी गांव में एक हृदय विदारक घटना साने आयी है। चार दिन का नवजात बच्चा…

झारखंड में बन रही देश की पहली महिला मस्जिद, पुरुषों की एंट्री बैन, जानें क्यों विरोध कर रहे मौलाना

Posted by - July 17, 2023 0
झारखंड में हिंदुस्तान की ऐसी पहली मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें सिर्फ महिलाओं की एंट्री होगी. जमशेदपुर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *