वीडियो-नमाज के बाद रांची में हिंसक झड़प, लगा कर्फ्यू- मंदिर और पुलिस पर पथराव के बाद पुलिस ने फायरिंग, मंत्री पर भी हमला

304 0

रांची में शुक्रवार को पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पथराव और आगजनी किया। हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। कई पुलिस अफसर घायल हुए हैं। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी की। इस घटना के बाद हिंदू संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं।

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। नवीन भाजपा के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। रांची शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

महावीर मंदिर में छिपे लोग

महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी के दौरान जान बचाने के लिए लोग मंदिर में छिप गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। भीड़ ने विधायक अमित यादव के गाड़ी के कांच फोड़ दिए।

मुस्लिम संगठन शुक्रवार को BJP से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान का विरोध कर रहे थे। विरोध में सुबह से ही डेली मार्केट की 3000 से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो भीड़ उग्र हो गई और इनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। उर्दू लाइब्रेरी और महावीर मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

जुमे की नमाज के मद्देनजर इलाके में आधा दर्जन से अधिक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रैपिड एक्शन फोर्स व इको कंपनी की भी तैनाती की गई थी, लेकिन ये सभी कम पड़ गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Ranchi: रिम्स के नेत्र रोग विभाग ने लौटाई दो नेत्रहीनों की आँखों आंखों की रोशनी

Posted by - September 13, 2022 0
𝐑𝐚𝐧𝐜𝐡𝐢 𝐚𝐰𝐚𝐳 𝐥𝐢𝐯𝐞 Ranchi :- रिम्स के नेत्र रोग विभाग ने रांची के रहने वाले दो नेत्रहीनों को आंखों की…

महिला और पुरुष के बीच समरसता ही मानव विकास का मूल मंत्र है

Posted by - July 19, 2023 0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में जेंडर सेन्सीटाइजेशन पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। अपने व्याख्यान में…

अमन साव गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल, जिंदा गोली और मोबाइल बरामद

Posted by - September 16, 2021 0
रामगढ़। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के उच्चरिंगा आंगनबाड़ी के पास से अमन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *