उत्तराखंड के देहारदून में चार-पांच दिन का बच्चा अपनी माता-पिता की लाशों के बीच जिंदा मिला है। असल में एक घर में दंपत्ति ने तीन दिन पहले सुसाइड कर लिया था। उनकी लाशें सड़ चुकी थीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। आज तक की रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने उधार लिया था जिसे चुका पाने में वह असमर्थ था। इसलिए उसने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मौत को गले लगा लिया।
मकान तीन दिन से बंद था
असल में 13 जून को पुलिस को सूचना मिली कि टर्नर रोड पर मौजूद एक घर से बदबू आ रही है। हो सकता है कि घर में शव हो। सूचना मिलने के बाद क्लेमेंट टाउन मय थाना पुलिस टर्नर रोड पर स्थित C13 मकान पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक कमरे में ताला लगा था और दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने जाली काटकर अंदर से दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने जो कुछ देखा उस पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने देखा कि कमरे में एक महिला औऱ पुरुष की लाशें पड़ी थीं। वे फूल कर सड़ रही थीं। कमरे में खून जमा हुआ था।
इसके बाद जब पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो उन्हें एक 4-5 दिन का बच्चा मिला। बच्चा जिंदा था। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हर कोई हैरान था कि ऐसी कंडीशन में जब बच्चा घर में अकेला था। वह जीवित कैसे बच गया? उसने तो दूध-पानी भी नहीं पिया होगा। वहीं घऱ तीन दिन से बंद पड़ा था।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि दंपति के शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। खून उनके मंह से निकला था। दोनों ने एक साल पहले ही शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक युवक का नाम मोहतशिम है। वह 25 साल का था। वह सहारनपुर जिले के नागल थाना के चहलोली इलाके का रहने वाला था। मृतक महिला उसकी दूसरी पत्नी थी। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि काशिफ ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से 5 साल की एक बेटी हैं। उसने अनम नामक महिला से एक साल पहले ही शादी की थी। वह कुछ दिन पहले ही मां बनी थी।
5 लाख का उधार बना मौत की वजह?
इस मामले में पहली पत्नी नुसरत का कहना है कि दो-तीन से वो मेरा फोन नहीं उठा रहे थे। मैंने उनसे आखिरी बार 10 जून को बात की थी। वे बता रहे थे कि कल गांव आऊंगा क्योंकि किसी को 5 लाख रुपये लौटाने हैं। मैं यहां आई तो देखा कि दरवाजा बंद था। इसके बाद मैंने यह बात अपने सास-सुसर औऱ देवर को बताई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।