दिल्ली में लड़की पर रॉड से हमला कर हत्या, कॉलेज के बाहर हुई वारदात

91 0

दिल्ली के मालवीय नगर में लड़की पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। मालवीय नगर साउथ दिल्ली का पॉश इलाका है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमला अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की साउथ दिल्ली के कॉलेज में पढ़ती थी। अभी जानकारी नहीं हो पाई है कि लड़की पर हमला करने वाला आरोपी कौन था। घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हुआ लोहे का रॉड बरामद कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के पास फोन आया था कि एक लड़की की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो लड़की खून से लथपथ पार्क में पड़ी थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों ने अपने गुट का नाम ‘शिवसेना बालासाहेब’ रखा, कांग्रेस नेता बोले- यह कैंप अधिकृत नहीं

Posted by - June 25, 2022 0
शिवसेना के बागी विधायकों ने अपने गुट के नाम का ऐलान कर दिया है। शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर…

शिवराज सरकार के मंत्री ने राष्ट्रपिता को बताया फर्जी पिता, तीन पूर्व पीएम पर भी साधा निशाना

Posted by - January 28, 2022 0
भोपाल। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव विवादों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में…

केरल यात्रा में पीएम मोदी की जान को खतरा, भाजपा कार्यालय को मिला पत्र

Posted by - April 22, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को दो दिनी केरल यात्रा के तहत कोच्चि पहुंचेंगे। वहां रोड शो में हिस्सा लेंगे।…

देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! भारत को सस्ते रेट में तेल बेचेगा रूस

Posted by - April 1, 2022 0
अगर आप महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय अमरीकी दौरे पर रवाना, 23 को हैरिस और 24 को राष्ट्रपति बिडेन से मिलेंगे 

Posted by - September 22, 2021 0
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिन के अमरीकी दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने आज सुबह एक बयान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *