राहुल गांधी को नसीहत देने के बाद बीजेपी ने राजस्थान में रद्द की जन आक्रोश यात्रा, कोरोना के खतरे को देख लिया फैसला

203 0

दुनिया भर में आ रहे कोरोना संकट (COVID-19 Crisis) के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान (Rajasthan) में चल रही जन आक्रोश यात्रा रद्द (Suspended Jan Akrosh Yatra) कर दी है। दुनिया के कई देशों में कोविड (COVID) के बढ़ते मामलों को देखकर बीजेपी (BJP) ने एहतियादन राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा (Jan Akrosh Yatra) को रोक दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी।

Rahul Gandhi को Health Minister ने दी थी नसीहत

इसके पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की थी कि दुनिया में बढ़ते हुए कोविड के मामलों को देखते हुए वो भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। उन्होंने राहुल गांधी को इसके लिए पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी को लिखा था कि या तो यात्रा में कोविड गाइड लाइंस का पालन किया जाए या फिर यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दी जाए। राहुल को नसीहत देने के बाद और दुनिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते हु मामलों को देखते हुए बीजेपी ने ये फैसला लिया।

Congress ने BJP पर राजस्थान की जन आक्रोश यात्रा को लेकर किया था पलटवार

वहीं कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की नसीहत देने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को लेकर पलटवार किया था। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में मिल रहे अपार जनसमर्थन को देख कर बीजेपी बौखला गई है। यही वजह है कि वो चाहती है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा टल जाए। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बीजेपी की राजस्थान में चल रही जन आक्रोश यात्रा को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा था।

BJP अध्यक्ष JP Nadda ने दिखाई थी 51 रथों को हरी झंडी

आपको बता दें कि इसके पहले बीजेपी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में जन आक्रोश रैली निकाल रही थी। बीजेपी की ये यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जानी थी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आक्रोश यात्रा के लिए 51 रथों को हरी झंडी दिखाई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सर्दी के सितम के लिए रहिए तैयार, चूरू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस, ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत

Posted by - December 26, 2022 0
उत्तर भारत में हर दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है. कल क्रिसमस के दिन ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़…

महाराष्ट्र: शिवसेना में बगावत, मुश्किल में MVA सरकार, इन 29 विधायकों की भूमिका हुई अहम

Posted by - June 21, 2022 0
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के बागी तेवरों के बाद महा विकास अघाडी सरकार की स्थिरता…

गायब हुए भाजपा विधायक को पुलिस ने खोजा, बोले ‘मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही रहूँगा’

Posted by - January 12, 2022 0
औरैया जिले की बिधुना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने 12 घंटे तक चले ड्रामे के बाद कहा है…

शाम तक बिपरजॉय के प्रकोप से मिलेगी राहत, चक्रवात से अब तक 23 लोग घायल, 24 पशुओं की मौत

Posted by - June 16, 2023 0
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) अब कमजोर पड़ गया है लेकिन गुजरात में कई स्थानों पर इसकी तबाही के निशान…

यमुना एक्सप्रेस वे के पास एक युवती का शव बैग से बरामद, शरीर पर थे गोली के निशान

Posted by - November 18, 2022 0
उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना राया क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां यमुना एक्सप्रेस वे के पास…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *