संवेदनशील दस्तावेज पाकिस्तान भेज रहा था सेना का अधिकारी, पटना के दानापुर से गिरफ्तार

480 0

पटना : दानापुर से सेना के एक अधिकारी को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह संवेदनशील दस्तावेज पाकिस्तान में एक व्यक्ति को भेज रहा था। एएसपी सैयद इमरान मसूद कहा कि उसने अपनी सेना यूनिट के संवेदनशील दस्तावेज पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति को भेजने की बात कबूल की है। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। अब जांच शुरू की गई है।

 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक बिहार आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक पाकिस्तानी आका को गुप्त सूचना लीक करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जनार्दन प्रसाद सिंह के तौर पर हुई। इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा प्रदान की गई गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक पाकिस्तानी महिला से बातचीत के दौरान सेना छावनी दानापुर से संबंधित कुछ जानकारी शेयर की है। बिहार एटीएस ने कहा कि नालंदा जिले का रहने वाला और दानापुर छावनी में तैनात सिंह को पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था।

अधिकारी ने कहा कि सिंह को संभवत: पाकिस्तानी महिला ने देश में सैन्य प्रतिष्ठानों के बारे में गुप्त सूचना शेयर करने के लिए ब्लैकमेल किया था। आरोपी ने उसके साथ कुछ गोपनीय दस्तावेज भी शेयर किए हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली-नोएडा वालों को मिली बड़ी राहत, CM केजरीवाल ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्‌घाटन

Posted by - March 6, 2023 0
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर आज शाम से जनता के लिए खुलने जा रहा है। दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद…

यूपी के BJP सांसदों से पार्टी ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, टिकट की रेस में शामिल होने के लिए करने होंगे ये काम

Posted by - June 20, 2023 0
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य…

राज्यपाल रमेश बैस ने शपथ दिलायी – झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने अमिताभ कुमार गुप्ता

Posted by - September 22, 2022 0
Ranchi awaz live झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का…

कर्नाटक के हुबली ईदगाह मैदान में स्‍थापित हुए गणपति, अंजुमन ए इस्‍लाम की याचिका कोर्ट में खारिज

Posted by - August 31, 2022 0
गणेश चतुर्थी का उत्सव कर्नाटक के ईदगाह मैदान पर ही मनाया जाएगा। बुधवार कर्नाटक के हुबली ईदगाह मैदान में गणेश…

बड़ी खबर- हिंसक झड़प के बाद हिरासत में 3 लोग, 10 थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू…घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

Posted by - May 3, 2022 0
राजस्थान में करौली के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर (jodhpur) और विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा इलाके में देर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *