कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर पार्टी चाहती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा’

184 0

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा। गहलोत ने कहा कि अगर पार्टी चाहती है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ें, तो वो पीछे नहीं हटेंगे।

राजधानी दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं किसी भी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा और संकट की इस घड़ी में जहां भी और जैसे भी मेरी जरूरत होगी, पार्टी की सेवा करूंगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कई राज्यों की कांग्रेस इकाई ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को दोबारा पार्टी प्रेसिंडेट बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।

राहुल गांधी को स्वीकार करना चाहिए अध्यक्ष पदः राजस्थान सीएम

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने पर राजस्थान सीएम ने कहा कि मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी जी को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। अगर वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में दौरा करेंगे तो पार्टी की एक अलग छवि बनेगी। मैं एक बार और प्रयास करूंगा। गहलोत ने यह भी कहा कि वह दी गई सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संकेत दिया कि वह पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री दोनों पद एक साथ हैंडल कर सकते हैं।

मैं किसी पद का इच्छुक नहीं, भाजपा को हटाना होगाः गहलोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी पद के इच्छुक नहीं हैं, बल्कि फासीवादी (भाजपा) सरकार को हटाने की दिशा में काम करना चाहते हैं। इधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रतिनिधियों की सूची देखने के लिए एआईसीसी मुखयालय पहुंचे। शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के मूड में है। थरूर को जी-23 समूह के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शशि थरूर और अशोक गहलोत में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मुकाबला होगा।

शशि थरूर ने मधुसूदन मिस्त्री से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है और फिर केरल में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। हर कोई एक मजबूत कांग्रेस चाहता है और सभी दलों को एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इधर शशि थरूर ने आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कांग्रेस के जो भी सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। अगर 10 प्रतिनिधि किसी व्यक्ति को मनोनीत करे और वो हां बोले तो वो नामांकन स्वीकार किया जाएगा। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटर लिस्ट की मांग पर भी बीते दिनों मधुसूदन मिस्त्री ने ही पार्टी के पांच सांसदों को पत्र लिखकर जवाब दिया था।

सचिन पायलट ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की कही बात

दूसरी ओर राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर कहा कि अधिकांश राज्यों ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये उनका फैसला है, लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। सचिन पायलट आज भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन केरल में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते दिखे। इसी दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ऐसा पहली बारः ऑपरेशन एरियाज में महिला COs की तैनाती, China-Pak के खिलाफ संभालेंगी मोर्चा

Posted by - February 22, 2023 0
भारतीय सेना ने मेडिकल स्ट्रीम के बाहर पहली बार महिला अधिकारियों को कमांड भूमिकाओं में नियुक्त करना शुरू कर दिया…

जामुड़िया- भूमिगत खदान के 160 फीट नीचे से सही सलामत निकाला गया 15 वर्षीय जफ़र

Posted by - January 18, 2022 0
जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांडी अंतर्गत श्रीपुर मछली पट्टी इलाके में ईसीएल के एक परित्यक्त भूमिगत खदान…

ज्ञानवापी में कोर्ट का फैसला – कमिश्नर बने रहेंगे अजय मिश्रा, 17 मई को फिर शुरू होगा सर्वे, तहखाने का भी खुलेगा ताला

Posted by - May 12, 2022 0
ज्ञानवापी के अंदर हिंदू मंदिर के सच को सामने लाने की लड़ाई में अहम फैसला आ गया है। ज्ञानवापी के…

जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटों का परिसीमन सही, सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

Posted by - February 13, 2023 0
जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त किए जाने के बाद राज्य के विधानसभा सीटों के सीमांकन के लिए परिसीमन किया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *