बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

412 0

लंबे इंतजार के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स (10th Result 2022 Toppers List)  के नाम भी सामने आ चुके हैं. रमायनी रॉय ने 500 में 487 अंक हासिल कर टॉप किया है.

वहीं दूसरे स्थान पर सानिया कुमारी हैं. तीसरा स्थान विवेक कुमार ठाकुर ने हासिल किया है. चौथे स्थान पर प्रज्ञा कुमारी और पांचवे स्थान पर निर्जला कुमारी हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इन टॉपर्स को बिहार सरकार द्वारा कई कैश प्राइज सहित कई इनाम दिए जाएंगे.

BSEB 10th result topper list बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के टॉपर्स
Rank                Students Name
1                      रमायनी रॉय
2                      सानिया कुमारी
3                      विवेक कुमार ठाकुर
4                      प्रज्ञा कुमारी
5                      निर्जला कुमारी
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड अधिकारियों को रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी करने की बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार टॉपरों की लिस्ट में लड़कियां छाई हुई है. इससे अच्छी शिक्षा मिलने और समाज में बेहतरी होती स्थिति का पता चलता है. मालूम हो, बिहार सरकार हर साल परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने वाले स्टूडेंट्स को ढेरों इनाम और कैश प्राइज (BSEB 10th Result Topper Prize) देती है.
बिहार बोर्ड में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एक लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रिडर शिक्षा विभाग की ओर से दिया जाएगा. वहीं बिहार बोर्ड सेकेंड रैंक पाने वाले छात्र को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर से सम्मानित किया जाएगा. तीसरे स्थान पाने वाले छात्र को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चीन की सेना PLA ने मिराम तरोन को इंडियन आर्मी को सौंपा, 18 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश से ‘लापता’ हुआ था किशोर

Posted by - January 27, 2022 0
अरुणाचल प्रदेश के लापता युवक मिराम तरोन को चीन की सेना पीएलए ने गुरुवार को भारत को सौंप दिया। अरुणाचल…

राहुल गांधी को नहीं मिली उस्मानिया यूनिवर्सिटी में दौरे की इजाजत, कैंपस में विरोध शुरू

Posted by - May 2, 2022 0
देश की जानी मानी यूनिवर्सिटियों में शुमार उस्मानिया विश्वविद्यालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की इजाजत…

अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से दाखिल किया पर्चा, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

Posted by - January 31, 2022 0
यूपी की सत्ता को हासिल करने के लिए और बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की कवायद में प्रदेश के…

पीएम मोदी ने हिमाचल को 11000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

Posted by - December 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी का अमृत महोत्सव, हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष और वर्तमान प्रदेश सरकार…

दिल्ली: CISF कांस्टेबल ने वेलकम मेट्रो स्टेशन के वॉशरूम में खुद को मारी गोली, मौत

Posted by - October 15, 2022 0
दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के शौचालय के अंदर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 22 वर्षीय कॉन्सटेबल ने अपनी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *