BREAKING- मध्यप्रदेश में भीषण हादसा, भाजपा नेता सहित पांच की मौत, एक घायल

648 0

मध्यप्रदेश के रतलाम में हुए सड़क हादसे में बिलपांक के करीब जमुनिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमे धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के एक हि परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हुए है। मृतक में तीन महिला व एक पुरुष सदस्य शामिल है। बताया जाता है कि जिस कार में परिवार सवार था वो सभी राजस्थान जा रहे थे। दुर्घटना के बाद बिलपांक पुलिस व अन्य मदद के लिए लोग पहुंचे है व शव को निकालकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। परिवार के सदस्यों को धार में सूचना दी जा रही है। शुरुआती सूचना के अनुसार मृतकों के नाम नहीं पता चल पाए है। हालांकि जिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है वो कभी बीकानेर तो कभी खलघाट शब्द का उच्चारण कर रही है। परिवार के पास मिले दस्तावेज के आधार पर इंदौर के रिश्तेदारों को सूचना दी गई है।

इधर मंदसौर में भाजपा नेता की मौत

इधर मंदसौर में भाजपा नेता अनिल सेठ की मंदसौर व नीमच के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई है। भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद भाजपा में शोक की लहर है। बताया जाता है कि भाजपा नेता अनिल जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के बेहद करीबी थे। जावरा विधायक डॉ. पांडे ने अपने फेसबुक पेज पर भाजपा नेता अनिल के फोटो के साथ मौत को दुखद बताया है।
IMAGE CREDIT: patrikaमेहंदी सिर्फ 9 दिन पहले ही सजी थी

उसके हाथ में मेहंदी सिर्फ 9 दिन पहले ही सजी थी। उसने कई सपने अपने पति के साथ जीवन निभाने के देखें थे, लेेकिन मायके जाते समय एक हादसा हुआ और न सिर्फ उसके सपनों बल्कि पति की भी मौत हो गई। रतलाम के पास हुई सड़क दुर्घटना में पति – पत्नी सहित उनकी बुआ की मौत हुई है।

रेणु को छोडऩे जा रहे थे

बताया जा रहा है कि मृतक रेणु को छोडऩे सभी जा रहे थे। सुबह 6 बजे घर से निकले थे। रेणु व राजवीर की शादी इसी माह 9 फरवरी को हुई थी। हाथ की मेहंदी सुखी भी नहीं थी कि काल ने पति व पत्नी को परिवार से छीन लिया।
यह है दुर्घटना में मृतक

रविराज सिंह पिता मनोहर सिंह राठौर 30 निवासी धार

रेणु कुवर पति रविराज सिंह 22 निवासी धार

भंवर कुवर पति सज्जन सिंह शेखावत 45 झुझनू राजस्थान

रेणु कुवर पति राजवीर सिंह 42 जयपुर
हाइवे पर है रेस्टोरेंट

सड़क दुर्घटना में मृतक हुए राजवीर का हाइवे पर रेस्टोरेंट है। शादी के बाद रेणु को पहली बार मायके छोडऩे परिवार के सदस्य जा रहे थे। सुबह 6 बजे सभी घर से निकले थे। दुर्घटना में पति – पत्नी व दो बुआ की मौत हो गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

एकनाथ शिंदे और उनके साथियों ने खाया 22 लाख का खाना, गुवाहाटी के होटल में भरे 70 लाख का बिल

Posted by - July 1, 2022 0
शिवसेना से बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे पार्टी के अन्य विधायकों को लेकर गुवाहाटी पहुंचे थे। यहां वे रेडिसन…

दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, एक यात्री की मौत

Posted by - March 13, 2023 0
नई दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची के जिन्ना…

दहेज में मिली कार का ट्रायल ले रहा था दूल्हा, अपने ही पांच रिश्तेदारों को रौंदा, एक की मौत

Posted by - November 3, 2022 0
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक घर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब दूल्हे ने…

कोलकाता: पुलिस की गाड़ी, हाथ में हथियार; CM ममता बनर्जी घर में घुस रहा युवक अरेस्ट

Posted by - July 21, 2023 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर में एक हथियारबंद युवक ने भुजाली और छुरी के साथ घुसने की…

Punjab Election: CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर हर महिला को देंगे प्रतिमाह एक हजार रुपये

Posted by - November 22, 2021 0
चंडीगढ़: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *