Budget session 2023: लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है भ्रष्टाचार, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

134 0

संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में समर्थ हो। हमारी सरकार के करीब नौ वर्षों के शासनकाल में भारत के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव पहली बार देखे हैं। अमृत काल की 25 साल की अवधि आजादी का स्वर्णिम काल और विकसित भारत के निर्माण का समय है।

‘हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है। भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है। पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है। पहले आयकर रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। आज आयकर रिटर्न दाखिल करने के कुछ दिनों के अंदर ही रिफंड मिल जाता है। जीएसटी के जरिए, आज पारदर्शिता के साथ ही करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित की जा रही है।’

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं-मुर्मू
राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘सरकार ने हमेशा देश हित को सर्वोपरि रखा है, नीति और रणनीति को पूरी तरह से बदलने की इच्छाशक्ति दिखाई है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के, हर वर्ग के लिए काम किया है। मेरी सरकार की प्राथमिकता 11 करोड़ छोटे किसान हैं जो दशकों से सरकारी लाभों से वंचित थे। सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।’

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

लालू-राबड़ी के घर बजी शहनाई, तेजस्वी यादव की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Posted by - December 9, 2021 0
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी की…

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा- सरकारी अनुदान के लिए बीवी के सामने रचा ली साली से शादी

Posted by - October 19, 2021 0
यूपी के महाराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA ने रखा हुआ था 10 लाख का इनाम

Posted by - June 19, 2023 0
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की सोमवार को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निज्जर कनाडा में सिख…

जयपुर में एसीबी की बड़ी रेड, मेयर पति दो लाख रुपए की घूस लेते धरा गया, चौंका देगा पूरा मामला जानें

Posted by - August 5, 2023 0
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर में नगर निगम हैरिटेज के मेयर के पति और दो दलाल को दो लाख रुपए…

बिहार के बजट में नौकरियों की भरमार, BPSC में 49 हजार, BSSC में 29 हजार और BTSC में 12 हजार भर्तियां

Posted by - February 28, 2023 0
बिहार में आज फरवरी के अंतिम दिन वित्त मंत्री विजय चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *