छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी को जा रहे पुलिस जवानों की बस खाई में पलटी, 12 घायल 4 गंभीर

306 0

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मैनपाट इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रही 38 ट्रेनी पुलिस के जवानों से भरी बस एक खाई में पलट गई। बताया गया कि बस के करीब 15 फीट गहरी खाई में गिरने से बस में सवार 12 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसके चलते उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

क्या है हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक चालक बस को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान एक मोड़ पर चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हो गया। वहीं बस चालक ने हादसे की वजह को ब्रेक फेल होना बताया है। बस ड्राइवर मुंगेलीलाल ने बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके चलते वह नियंत्रित नहीं कर सका।

मामले की हो रही जांच

इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बस ड्राइवर को मैदानी इलाकों में ड्राइविंग का अनुभव है। पहाड़ी इलाके में उसने बस को नियंत्रित नहीं कर सका और यह हादसा हो गया। हादसे में कई जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बस में सवार 38 जवान पुलिस में ट्रेनिंग पर हैं, इन जवानों सहित 150 जवानों को सीएम भूपेश बघेल के एक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बुलाया गया था। इसके लिए मुंगेली से ही 4 प्राइवेट बसें भेजी गईं। इनमें से 2 बसें कल रात को करीब 70-80 जवानों को लेकर लौट गईं। दो बसें शनिवार सुबह जवानों को लेकर जा रही थीं। इनमें जो बस पीछे थी वह हादसे का शिकार हो गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हैदराबाद के पास बड़ा रेल हादसा, गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरातफरी

Posted by - February 15, 2023 0
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह हैदराबाद के पास विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद…

फिरोजाबाद में बोले अखिलेश यादव और जयंत चौधरी- गर्मी निकालने वालों को ‘कुल्फी’ भेजेंगे

Posted by - February 17, 2022 0
गुरुवार को फिरोजाबाद जिले की चार विधानसभाओं में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इसमें टूंडला विधानसभा में रालोद…

नहीं रहा देश के लिए लड़ने वाला आर्मी डॉग ‘जूम’, आतंकियों की गोली से हुआ था घायल

Posted by - October 13, 2022 0
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेने वाला जाबांज आर्मी डॉग ‘जूम’ आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। आज…

जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर रोक, PRO बोले- यहां आकर मीटिंग करते हैं, VIDEO बनाते हैं…

Posted by - November 24, 2022 0
दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) में अकेली लड़कियों की एंट्री पर रोक लगा दी गयी है। मस्जिद के PRO…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *