दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस सहमत नहीं, राहुल गांधी बोले- हमें सेना पर पूरा भरोसा

139 0

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान से शुरू हुए विवाद पर अब राहुल गांधी भी खुलकर सामने आ गए हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान पर अपनी प्रतक्रिया दी। राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताते हुए कहा कि उनके बयान से कांग्रेस सहमत नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमें सेना पर पूरा भरोसा है। सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि सेना कुछ भी करें सबूत की जरूरत नहीं। भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू कश्मीर में है। जहां सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सेना और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत को लेकर सवाल उठाते हुए नए विवाद को जन्म दिया था। दिग्गी राजा का बयान सामने आने के बाद भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने इस पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया।

हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वासः राहुल गांधी

मंगलवार को जम्मू में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान उनका निजी बयान है। जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है। कांग्रेस ने राहुल के बयान को ट्वीट भी किया है।

सर्जिकल स्ट्राइल पर क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को यह कहा था कि पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से जवानों को एयरलिफ्ट किए जाने की मांग की थी। लेकिन पीएम नहीं माने। दिग्गी राजा ने आगे कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया लेकिन इसके सबूत नहीं दिखाए गए। ये (बीजेपी) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाने का काम करती है

जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह का मीडिया को जवाब देने से रोका

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने किनारा करते हुए इसे दिग्विजय सिंह का निजी बयान बताया था। इस बीच मंगलवार को जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत की मांग कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह विवादों में घिर गए हैं। भाजपा सहित अन्य दलों ने उनके बयान को सेना के मनोबल को कमजोर करने वाला बताया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मोदी सरकार ने खोला नौकरियों का खजाना, 51 हजार युवाओं की लगी लॉटरी; मिला अपॉइंटमेंट लेटर

Posted by - August 28, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए. उन्होंने कहा कि रोजगार देना हमारी सबसे…

देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा में शिक्षक, छात्रों ने किया योग, बताये गए योगासन के फायदे 

Posted by - June 21, 2022 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा जिला जमुई के प्रांगण में…

पीएम मोदी ने अपने 77 मंत्रियों को 8 समूहों में बांटा, विस्तार से समझें इस फैसले का मकसद

Posted by - November 14, 2021 0
मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठकों के बाद सरकार के काम में गति लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिए बड़ा…

Axis Bank ने खरीदा सिटी बैंक का रिटेल कारोबार, Citibank के ग्राहकों के लिए बदले ये नियम

Posted by - March 1, 2023 0
दिग्गज बैंकिंग कंपनी सिटी बैंक ने अपने रिटेल बैंकिग बिजनेस को भारत में बेंच दिया है, जिसे एक्सिस बैंक ने…

ये गालियां ही मेरा खाना-पीना है… तेलंगाना में बिना नाम लिए KCR पर खूब बरसे पीएम मोदी

Posted by - November 12, 2022 0
पीएम मोदी आज साउथ इंडिया दौरे पर हैं. यहां पर उन्होंने विशाखापत्तनम के नये हरित परिसर के पहले चरण और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *