पटना में निगम पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड की फायरिंग

95 0

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटना के दीघा थाना क्षेत्र में निगम पार्षद के पति नीलेश मुखिया को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना के वक्त मुखिया कुर्जी मोड़ स्थित अपने कार्यालय में थे। रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने मुखिया पर करीब 5 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में उन्हों दो गोली लगी। जानकारी के अनुसार, निगम पार्षद के पति पूर्व में मुखिया रह चुके हैं।

इस घटना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में बदमाशों के हौसले कितने बुंलद है। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन अपराधियों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। अपराधियों ने सोमवार सुबह पार्षद के पति को गोली मारी। उस वक्त वे अपने कार्यालय पर थे। रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने नीलेश मुखिया पर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें से दो गोली मुखिया को लगी। गोली लगने से वे घायल हो गए।

गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने किया रेफर

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आस-पास के लोग घबरा गए। वहीं गोली लगने के बाद नीलेश को घायल अवस्था में कुर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में गोलीबारी

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस घटना में में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन मुंबई की ओर जा रही थी। गुजरात से मुंबई के रास्ते वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच यह घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ के ही एक कांस्टेबल चेतन ने फायरिंग की है। इस घटना में तीन यात्रियों समेत आरपीएफ के एक एएसआई टीकाराम की मौत हो गई। जीआरपी ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बिकिनी हो या हिजाब महिलाएं तय करेंगी क्या पहनना है- बोलीं प्रियंका गांधी तो फिल्ममेकर ने पूछा- यूनिफॉर्म का नाम सुना है?

Posted by - February 9, 2022 0
कर्नाटक में हिजाब बनाम भगवा स्कार्फ का मामला बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर कॉलेज के स्टूडेंट्स का…

भारत का तीसरा मून मिशन लॉन्च, 42 दिन बाद चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान

Posted by - July 14, 2023 0
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया. इसकी लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *