बाढ़ से असम में हाहाकारः जलमग्न हुए इलाके, रेल ट्रैक पर रहने को मजबूर हुए 500 से अधिक परिवार, 8 लाख का जनजीवन प्रभावित

221 0

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी है। असम में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है और जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवार रेलवे ट्रैक पर रहने को मजबूर हैं। राज्य में बाढ़ के कारण करीब 8 लाख लोग प्रभावित हैं। दूसरी तरफ, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के कारण लोग बेहाल रहे हैं।

 

बीते दिनों, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण तापमान में गिरावट जरूर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

बाढ़ में अपना लगभग सब कुछ गंवा देने के वाले जमुनामुख जिले के चांगजुरई और पटिया पाथर गांव के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें पिछले पांच दिनों में राज्य सरकार और जिला प्रशासन से ज्यादा मदद नहीं मिली है। लोगों को खाने-पीने की चीजों की बहुत किल्लत हो रही है।

बाढ़ पीड़ित नसीबुर रहमान ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया, “हमें चार दिन बाद कल सरकार से मदद मिली। उन्होंने हमें थोड़ा चावल, दाल और तेल दिया। लेकिन कुछ को वह भी नहीं मिला है।” असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों के 2,585 गांवों में 8 लाख से अधिक लोग प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं। अभी तक प्री-मानसून बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

सेना और अर्धसैनिक बलों ने संभाली कमान: 343 राहत शिविरों में 86,772 लोगों ने शरण ली है, जबकि अन्य 411 राहत शिविर लोगों की मदद के लिए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना, अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत बलों ने नावों और हेलीकॉप्टरों के जरिए विभिन्न इलाकों से 21,884 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीएम से मिला तो पांच मिनट में ही मेरी उनसे लड़ाई हो गई, बड़े घमंड में थे- बोले गवर्नर सत्यपाल मलिक

Posted by - January 3, 2022 0
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को सरकार और भाजपा नेतृत्व पर अपना आक्रामक रुख जारी रखा। उन्होंने केंद्र…

बालासोर ट्रेन हादसे पर बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से की गई जानबूझकर छेड़खानी

Posted by - June 6, 2023 0
ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसे की जांच शुरू हो गई है. रेलवे की शुरुआती जांच में पता चला है कि पटरियों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *