ISRO ने दी एक और बड़ी खुशखबरी, 2 सितंबर को लॉन्च होगा पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल 1

85 0

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो ने घोषणा की है कि 2 सितंबर देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को लॉन्च किया जाएगा। इसरो का आदित्य-एल1 मिशन सूर्य से निकलने वाली किरणों का अध्ययन करेगा। इसरो के स्पेस एप्लीकेशन डायरेक्टर एम. देसाई ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि आदित्य-एल1 मिशन पूरी तरह से तैयार है और अपने लॉन्च की प्रतीक्षा कर रहा है। आदित्य-एल1 मिशन को पीएसएलवी रॉकेट की मदद से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

पीएसएलवी रॉकेट आदित्य-एल1 को अंडाकार ऑर्बिट में स्थापित करेगा। इससे यह सूर्य से निकलने वाली किरणों की करीबी से जांच कर सकेगा। उन्होंने बताया कि आदित्य-एल1 सूर्य की गतिविधि की निगरानी कर सकेगा और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने वाले तारों के बारे में भी पता लगाएगा। आदित्य एल-1 को सूर्ययान भी कहा जा रहा है।

क्या है आदित्य-एल1 मिशन?

इसरो भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को लॉन्च करने जा रही है। इसरो के अनुसार अंतरिक्ष यान आदित्य-एल1 को सूर्य और पृथ्वी प्रणाली के लैंग्रेज बिंदु1 (L1) के चारों तरफ एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा। एल1 को अंतरिक्ष का पार्किंग स्पेस भी कहते है। यह बिंदु पृथ्वी के 1.5 मिलियन किमी दूर स्थित है। इसरो आदित्य-एल1 मिशन के तहत सूर्य से निकलने वाली रेडिएशन का अध्ययन करेगा। बता दें कि आदित्य-एल1 को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 127 दिन का समय रहेगा। आदित्य-एल1 में 7 पेलोड्स लगे हुए हैं। आदित्य-एल1 मिशन को बनाने में 378 करोड़ रुपये की लागत आई है।

5 साल तक करेगा काम

आदित्य-एल1 मिशन के बारे में जानकारी देते हुए इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि ये भारत का पहला सूर्य मिशन है जो सूरज की स्टडी करेगा। इस अंतरिक्ष यान को 2 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी है। प्रोजेक्ट असेंबल किया जा चुका है और श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर पर ले जाया चुका है। इसरो के मुताबिक आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट में लगे पेलोड्स सूर्य की अलग-अलग तरह से साइंटिफिक स्टडी करेंगे। आदित्य-एल1 लगभग 5 सालों तक सूर्य की किरणों का अध्ययन करेगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

समान नागरिक संहिता पर हाई कोर्ट ने मोदी सरकार से कहा, गंभीरता से विचार करें, देश को इसकी ज़रूरत

Posted by - November 19, 2021 0
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समान नागरिक संहिता को देश की जरूरत बताया। उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इसको गंभीरता…

नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के बीच स्पीकर विजय सिन्हा का इस्तीफा

Posted by - August 24, 2022 0
बिहार में जदयू-आरजेडी सरकार के फ्लोर टेस्ट के बीच विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं…

परमवीरों के नाम 21 द्वीप, पीएम मोदी बोले- पीढ़ियां याद रखेंगी आज का दिन

Posted by - January 23, 2023 0
पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में अंडमान और निकोबार के इक्कीस बड़े अज्ञात द्वीपों का नाम परमवीर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *