लखीमपुर खीरी- श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, किसान नेता राकेश टिकैत भी अंतिम अरदास में पहुंचे

267 0

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम जारी है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।

प्रियंका गांधी अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी के तिकुनिया पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हो गई हैं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी हैं।

अंतिम अरदास में शामिल हुए राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत तिकुनिया में चल रही किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंच गए हैं।

किसानों को जगह-जगह रोक रहा प्रशासन
उधर, लखीमपुर आने वाले किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो रहे हैं। मंच से बार-बार अनाउंस किया जा रहा है कि प्रशासन उन्हें परेशान न करे।

जयंत चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बरेली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बाद वह लखीमपुर खीरी रवाना हो गए।

प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखीमपुर खीरी जाएंगी, प्रियंका गांधी 3 अक्तूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

तिकुनिया में अंतिम अरदास कार्यक्रम शुरू
तिकुनिया बवाल मारे गए दलजीत सिंह, नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और रमन कश्यप की अंतिम अरदास कार्यक्रम शुरू हो गया है। पलिया से आए रागी जत्थे ने गुरवाणी का बखान कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में मृत किसानों के परिजन और घायल किसानों को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के तमाम जिलों से किसान शामिल होने पहुंचे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर अधिकारी मौजूद
कार्यक्रम पर नजर रखने के लिए मंडलायुक्त रंजन कुमार बीती रात से ही गुरु नानक देव एकेडमी में कैंप कर रहे हैं। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल, एसडीएम ओपी गुप्ता भी वहीं हैं। भारतीय किसान सिख संगठन के तहसील अध्यक्ष गुरमीत सिंह रंधावा और भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुरबाज सिंह ने बताया कि कई किसानों की भूमि को मिलाकर कार्यक्रम स्थल तैयार कराया जा रहा है।

इसमें पंडाल, पार्किंग और लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे में अखंड पाठ चल रहा है। अखंड पाठ को मंगलवार को विराम दिया जाएगा। उसके बाद अंतिम अरदास होगी।

राकेश टिकैत तिकुनिया पहुंचे
मंगलवार को तिकुनिया में होने वाली अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने लाव लश्कर के साथ देर शाम तिकुनिया पहुंच गए। सोमवार की रात आठ बजे तिकुनिया पहुंचे राकेश टिकैत सबसे पहले कौड़ियाला गुरुद्वारे में चल रहे पाठ में पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोरोना के गहराते संकट के बीच सभी दलों की रजामंदी के बाद चुनाव के लिए तैयार EC, बुजुर्गों और दिव्यांगों से घर पर जाकर लिया जाएगा वोट

Posted by - December 30, 2021 0
देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव को लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग…

नारायणी परिवार के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रवीण भिवानी वाला

Posted by - July 15, 2022 0
झरिया:धार्मिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संस्था नारायणी परिवार के नए अध्यक्ष प्रवीण भिवानीवाला बनाए गए हैं। धैया निवासी प्रवीण को श्री रानी सती मंदिर…

यूपी के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी; 25 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Posted by - March 16, 2023 0
उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। मलबे में करीब 25 लोगों की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *