त्रिपुरा में एक बार फिर बीजेपी सरकार, पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न

133 0

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार (2 मार्च) सुबह 8 बजे से जारी है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि राज्य में फिर से बीजेपी के सिर सेहरा सजेगा या एकबार फिर से लेफ्ट का राज लौट आएगा। त्रिपुरा में इसबार मुकाबला बीजेपी-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा बनाम सीपीआई (एम)-कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच है। लंबे समय तक एक-दूसरे के विरोधी रहे सीपीआई (एम) और कांग्रेस इस बार एक साथ रण में उतरे थे।

त्रिपुरा में पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। कहा जा रहा है कि टिपरा मोथा आदिवासी बाहुल्य इलाकों में अपनी छाप छोड़ सकती है। त्रिपुरा विधानसभा की 60 विधानसभा सीट के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 23.13 लाख मतदाताओं में से 89.90 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना की जगह फाजिलनगर से लड़ेंगे, मौर्य के खिलाफ SP ने पल्‍लवी पटेल को उतारा, अभिषेक मिश्र की भी सीट बदली

Posted by - February 2, 2022 0
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में भाजपा से समाजवादी पार्टी…

बृजभूषण सिंह को पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट, दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट

Posted by - June 15, 2023 0
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की यौन उत्पीड़न…

राहुल गांधी ने भाजपा से फिर मांगा जवाब- अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं

Posted by - April 4, 2023 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले को लेकर भाजपा को निशान पर लिया है। मंगलवार (4…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *