पंजाब के विकास में यूपी-बिहार के लोगों का खून-पसीना, मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया, सीएम चन्‍नी की सफाई

262 0

बुधवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान बिहार और उत्तरप्रदेश को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई पेश की है। सीएम चन्नी ने कहा कि मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है और यहां के विकास में यूपी और बिहार के लोगों का खून-पसीना शामिल है।

गुरुवार को सीएम चन्नी ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। पंजाब में आज तक जितने भी प्रवासी मजदूर आए, सभी ने मेहनत कर पंजाब को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। हमें तो सिर्फ उनसे प्यार है, इसे कोई बदल नहीं सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि जो दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जैसे लोग बाहर से आकर पंजाब में खलल डालते हैं, मैंने उनके बारे में बात की। लेकिन जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से पंजाब में आते हैं और पंजाब में काम करते हैं, पंजाब भी उनका उतना ही है जितना हमारा है।

दरअसल बीते दिनों एक जनसभा के दौरान सीएम चन्नी प्रियंका गांधी के साथ थे। जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब के बहनों-भाइयों जो आपके सामने है उसे ठीक से पहचानो। आप में बहुत विवेक और समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। पंजाब पंजाबियों का है और इसे पंजाबी चलाएंगे। ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में, उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। इसपर सीएम चन्नी ने माइक लेते हुए कह दिया कि जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आकर पंजाब में राज करना चाहते हैं। उनको सफल नहीं होने देना है।

सीएम चन्नी के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी। नीतीश कुमार ने कहा कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है। हमें तो आश्चर्य लगता है कि ऐसी बात लोग कैसे बोल देते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी पंजाब की एक चुनावी रैली में सीएम चन्नी के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती रही है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने बयान दिया और दिल्ली के परिवार के मालिक ने बगल में खड़े होकर तालियां बजाईं। यह पूरे देश ने देखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई-बहन मेहनत न करते हों।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अखिलेश और मौर्या ने उड़ाई चुनाव आयोग व कोविड नियमों की धज्जियां, हजारों की भीड़ को किया संबोधित

Posted by - January 14, 2022 0
लखनऊ: यूपी में चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है , आज स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी के…

भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत के लिए किया हवन

Posted by - July 21, 2022 0
धनबाद। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के लिए भाजपा महिला मोर्चा…

न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी, 18 अगस्त तक रहेंगे जेल में

Posted by - August 5, 2022 0
कोलकाता की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 18…

दिल्ली में AIMIM चीफ ओवैसी के घर पर पथराव, खिड़कियां टूटीं

Posted by - February 20, 2023 0
दिल्ली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अशोक रोड स्थित सरकारी घर पर रविवार देर…

Bihar: अररिया में SP आवास से महज ढाई सौ मीटर दूर बैंक में 52 लाख की लूट, 37 लाख कैश और 15 लाख के गहने ले गए लूटेरे 

Posted by - May 27, 2022 0
बिहार के अररिया में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. यहां शुक्रवार को 37 लाख रुपए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *