रेलवे हादसे के शिकार यात्रियों को देगा 10 गुना ज्यादा मुआवजा, जानिए अब मिलेंगे कितने लाख रुपए

78 0

भारतीय रेलवे बोर्ड ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं में शामिल मृत और घायल यात्रियों के आश्रितों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राहत राशि को संशोधित करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन दुर्घटनाओं में किसी की मौत हो जाने पर या घायल होने पर मिलने वाली अनुग्रह राशि में 10 गुना की बढ़ोतरी की है। 18 सितंबर के सर्कुलर में कहा गया कि मृत यात्रियों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह 18 सितंबर से यानी परिपत्र जारी होने की तारीख से लागू होगा।

अब मृत और घायल के परिवार को मिलेंगे इतने लाख

18 सितंबर के सर्कुलर में कहा गया कि मृत यात्रियों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए जबकि गंभीर रुप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं साधारण चोट वाले यात्रियों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले अनुग्रह राहत को आखिरी बार 2012 और 2013 में संशोधित किया गया था।

पहले मिलती थी इतनी राशि

पहले ट्रेन दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं में यात्रियों के आश्रितों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राहत राशि क्रमश: 50,000 रुपए, 25,000 रुपए और 5,000 रुपए थी। इसमें कहा गया है कि किसी अप्रिय घटना में मृत व्यक्ति के आश्रितों, गंभीर रूप से घायल और साधारण रूप से घायल यात्रियों को क्रमशः 1.5 लाख रुपए, 50,000 रुपए और 5,000 रुपए मिलेंगे।

ये है अप्रिय घटनाएं

भारतीय रेलवे के सर्कुलर मे अप्रिय घटनाओं में आतंकवादी हमला, हिंसक हमला और ट्रेन में डकैती जैसे अपराध शामिल हैं। रेलवे अधिनियम, 1989 में ट्रेन दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं में यात्रियों की मृत्यु या चोट के लिए मुआवजा निर्धारित किया गया है।

इन दुघटनाओं में नहीं मिलता मुआवजा

रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मानव रहित क्रॉसिंग पर दुर्घटना, ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) द्वारा करंट लगने वाले व्यक्तियों के मामले में सड़क उपयोगकर्ताओं को कोई अनुग्रह राहत नहीं दी जाएंगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण जारी, बोले- भारत चला रहा दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य वितरण अभियान

Posted by - January 31, 2022 0
संसद का बजट सत्र 2022 सोमवार से शुरू हो गया है। संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति…

चिराग पासवान का बिहार सीएम पर हमला कहा, जहरीली शराब से हुई मौतों का नीतीश कुमार जिम्मेदार

Posted by - December 17, 2022 0
बिहार के सारण जिले में कथिततौर पर जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी है।…

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM Modi, ग्लोबल सर्वे में बाइडेन और ट्रूडो जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Posted by - January 21, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का डंका अब भारत के साथ-साथ दुनिया में भी बज रहा है। क्या अमरीका क्या…

बंगाल रेल हादसे में अब तक 9 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, रेल मंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया

Posted by - January 14, 2022 0
पश्चिम बंगाल के मैनापुरी में बड़े रेल हादसे रेल हादसे में 9 की मौत और 40 से ज्यादा घायल हुए…

ज्ञानवापी परिसर सर्वे का दूसरा दिन, मुस्लिम पक्ष के वकील बोले- हम संतुष्ट हैं

Posted by - August 5, 2023 0
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने शनिवार को ज्ञानवापी परिसर में एक बार फिर वैज्ञानिक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *