राहुल के लिए “रण”: इधर पायलट हिरासत में, प्रदर्शन के बीच कांग्रेस मुख्यालय में घुसी पुलिस, हाथापाई-गाली गलौज का आरोप

428 0

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी है। राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने बुधवार (15 जून, 2022) को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक हल्ला बोला। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ दिल्ली पुलिस ने हाथापाई और बदसलूकी की।

इस बीच यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पुलिस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई और गाली गलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, “AICC मुख्यालय में घुसकर दिल्ली पुलिस की बर्बरता के नंगे नाच का ये सबसे बड़ा सुबूत है, पंजाब युवा कांग्रेस के साथी पैरी मान के साथ दिल्ली पुलिस की हरकत का गांधीवादी तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।”

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर गई। 75 साल में जो नहीं हुआ, मोदी सरकार की पिट्ठू पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ा, AAP में शामिल होने की अटकलें

Posted by - January 14, 2022 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने शुक्रवार को पार्टी से 50 साल पुराना…

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा फिलीपींस, दोनों देशों ने साइन की 374.96 मिलियन डॉलर की डील

Posted by - January 28, 2022 0
भारत और फिलीपींस ने शुक्रवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की बिक्री के लिए 374.96 मिलियन डॉलर की डील…

हिजाब विवाद में कोर्ट से छात्रों को नहीं मिली अंतरिम राहत, शिक्षा मंत्री बोले- जारी रहेगा यूनिफॉर्म कोड

Posted by - February 9, 2022 0
कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने हिजाब विवाद (Hijab Controversy) को लेकर बुधवार को सुनवाई की. न्यायमूर्ति कृष्णा एस. दीक्षित…

Gandhi Jayanti पर ट्रेंड हुआ ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’, वरुण गांधी बोले- ऐसे लोग ही देश को कर रहे शर्मसार

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली। देशभर में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती ( Gandhi Jayanti 2021 ) मनाई जा रही है। पूरा देश…

गर्लफ्रेंड की बेवफाई से गुस्साए सिरफिरे आशिक ने गला काटकर कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Posted by - July 29, 2022 0
मुंबई की कुरार पुलिस ने गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *