5 हजार फीट ऊपर धुंआ धुंआ हुआ स्पाइसजेट का विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

214 0

जबलपुर जा रहे स्पाइस जेट के विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। उड़ान भरने के बाद विमान के केबिन से धुआं उठता देख पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। घटना के बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया। उसके बाद विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। घटना में किसी यात्री के जख्मी या बीमार होने की खबर नहीं है।

केबिन में जब धुआं देखा गया तब फ्लाईट 5 हजार फीट की ऊंचाई पर थी। केबिन में चारों तरफ अचानक से धुआं फैलने लगा। घटना का एक वीडियो एएनआई ने शेयर किया है। इसमें धुएं से बचने के लिए यात्री अपने आप से हवा करते दिख रहे हैं। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और अब उन्हें दूसरी फ्लाइट से जबलपुर भेजा जाएगा।

उधर, अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि धुआं निकलने की क्या वजह थी। विमानन कंपनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तकनीकी स्टाफ विमान के इंजन के साथ बाकी हिस्सों को भी चेक कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस बात पर चुप्पी साध ली कि फ्लाईट टेकऑफ करने से पहले क्या जरूरी जांच नहीं की गई थी। कंपनी का कहना है कि सारे पहलुओं को देखा जा रहा है।

दो हफ्तों के दौरान ये दूसरी घटना है जब स्पाइसजेट के विमान में आग लगने की घटना हुई है। 19 जून को पटना से दिल्ली की फ्लाईट में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। तब इंजन में आग लग गई थी। उसके बाद तुरंत विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी। विमानन कंपनी का कहना था कि पक्षी के टकराने से इंजन में आग लगी थी। विमान के इंजन से धुआं उठने पर आनन-फानन में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चानन संग्रामपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, निकली कलश यात्रा

Posted by - June 24, 2022 0
संग्रामपुर पंचायत के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन दिन  शुक्रवार नहर छठघाट आश्रम   में  किया गया। इस दरम्यान…

कांग्रेस को प्रयागराज में बड़ा झटका-तीन बार के विधायक राजेंद्र त्रिपाठी बीजेपी में शामिल

Posted by - December 24, 2021 0
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले कांग्रेस को प्रयागराज में बड़ा झटका लगा है. तीन बार के…

मुश्किल में गांधी परिवारः इधर सोनिया के बाद बेटी प्रियंका को भी कोरोना, उधर राहुल को ED का नया समन

Posted by - June 3, 2022 0
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोविड पॉजिटिव होने के बाद अब उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *