भारत में चीतों का कुनबा बढ़ा है। आज 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लेकर भारतीय वायु सेना का स्पेशन विमान मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचा। इससे पहले सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। आज लाए गए 12 चीतों के साथ ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। ये सभी चीते भारत के कुनो नेशनल पार्क में रहेंगे। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ने एक सहयोग समझौते के तहत भारत में 12 चीतों को स्थानांतरित किया।
बता दें कि 1952 में चीता को भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। लेकिन अब भारत में चीतों को दूसरे देशों से लाया जा रहा है। आज भारतीय वायु सेना के विमान C-17 Globemaster Aircraft से चीतों को भारत लाया गया। एएनआई ने भारतीय वायुसेना के ग्वालियर पहुंचने का वीडियो शेयर किया है।