‘गांधी के सपने को पूरा करने का आ गया समय’, गुजरात में बोले योगी आदित्यनाथ

142 0

गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, जिसके कारण सभी पार्टियां तेजी से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। अहमदाबाद के ढोलका प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “1947 में देश को आजादी मिलने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता महात्मा गांधी से मिलने गए और पूछा कि पार्टी को कैसे संचालित किया जाना चाहिए, जिसका जवाब देते हुए बापू ने कहा था कि भारत स्वतंत्र हो गया है, अब कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं है। इसे भंग किया जाना चाहिए”

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को भंग करने का सपना जो बापू का है, उस समने को पूरा करने का समय आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी देश की सुरक्षा और देश के विकास में बाधक है, उसको हासिए पर डाल दीजिए। लोकत्रंत में यह ताकर आपके पास है, अपनी ताकत का इस्तेमाल करिए।

पिछले 20 साल में गुजरात में नहीं हुआ एक भी दंगा
खंभात में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “पिछले 20 साल में गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज गुजरात विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ और भारत एक सुरक्षित भारत के रूप में खड़ा हुआ है।”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिली केवल 2 सीट
खेड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 403 में से मात्र 2 सीट मिले हैं। राम नाम सत्य है के लिए 4 लोग चाहिए होते हैं पर कांग्रेस को 4 भी नहीं मिले। वहीं आम आदमी पार्टी को तो एक भी सीट नहीं मिली।”

भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद से हुआ मुक्त
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आज भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद से मुक्त हो गया है। ये भारत की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है। सुरक्षित भारत का नया मॉडल दुनिया के सामने पेश किया गया है।” इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात सरकार की जमकर प्रशंसा की। वहीं कांग्रेस और AAP और कांग्रेस पर जमके निशाना साधा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चेयरमैन प्रत्याशी ने छठ व्रतियों को कराया गंगा स्नान, तीन दर्जन वाहन से ले गए सुल्तानगंज

Posted by - October 29, 2022 0
झाझा:- छठ महा पर्व के अवसर पर झाझा नगर परिषद से चेयरमैन प्रत्याशी आशा देवी के द्वारा झाझा प्रखंड के…

टिकट न मिलने से नाराज BJP विधायक केसरी सिंह सोलंकी AAP में शामिल, कभी जुआ खेलने के मामले में हुई थी सजा

Posted by - November 11, 2022 0
Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा को लेकर टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के पार्टी बदलने का भी दौर शुरू हो…

अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, खेद-क्षमा शब्द के साथ जुबां फिसलने का जिक्र

Posted by - July 29, 2022 0
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उस शब्द के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांग ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *