MP में दर्दनाक हादसाः अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच भागने लगे तीमारदार, काल के गाल में समाए 10 लोग

189 0

जबलपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। वहां के दमोहनाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिएलिटी में आग लग गई। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गए।

जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एएनआई को बताया कि अस्पताल में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग की घटना में करीब नौ-10 लोगों की जान चली गई है। लपटें ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर तक उठ रही थीं। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था।

तीमारदार अपने मरीजों को लेकर इधर-उधर लेकर भागने लगे थे। वहां हड़कंप की स्थिति के बीच कुछ मरीजों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर आनन-फानन शिफ्ट किया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख प्रकट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।”

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बीएसफ का पूर्व रसोइया सौ करोड़ के फर्जीवाड़े में धराया, 46 मामलों में था भगोड़ा

Posted by - July 29, 2022 0
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गुरुवार (28जुलाई 2022) को दिल्ली के रोहिणी से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक पूर्व रसोइए…

पद्म विभूषण शिंजो आबे को गोली मारने के आरोपी की पहचान, बंदूक भी बरामद, जापान में चुनाव प्रचार स्थगित

Posted by - July 8, 2022 0
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को आज सरेआम गोली मार दिए जाने से जापान ही नहीं पूरी दुनिया स्तब्ध…

Indian Railways का बड़ा फैसला, 21 ट्रेनों में मिलेंगे कंफर्म टिकट, खत्म होगी वेटिंग की परेशानी

Posted by - May 26, 2022 0
भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में…

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, UNSC में मांगा राजनीतिक समर्थन

Posted by - February 26, 2022 0
रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने संयुक्त…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *