फाइनल डीबूस्टिंग के बाद चांद के बेहद करीब विक्रम लैंडर, चंद्रयान 3 ने भेजीं अद्भुत तस्वीरें

99 0

चांद्र की ओर कूच कर चुका भारत अब इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर है। चंद्रयान 3 ने रविवार को फाइनल डीबूस्टिंग भी पूरी कर ली और चांद के बेहद करीब पहुंच गया। अब विक्रम लैंडर ने चांद की कई अद्भुत तस्वीरें भेजी हैं जो बताती हैं कि मिशन अपने उदेश्य की ओर फुल स्पीड से बढ़ चुका है।

पास से कैसा दिखता है चांद, तस्वीरें जारी

इसरो की तरफ से कुल चार तस्वीरें भेजी गई हैं जिसमें चांद काफी नजदीक से दिखाई दे रहा है। इससे पहले भी चंद्रयान की तरफ से लगातार चांद की तस्वीरें भेजी गई हैं। जब-जब डीबूस्टिंग कर निचली कक्षा में जाया गया, इसरो को चंद्रयान से नई तस्वीरें मिलती रहीं। अब ये हाल ही में भेजी गई सबसे करीब वाली फोटो है जिसमें चांद पर गड्ढे भी दिखाई पड़ रहे हैं, एक रोशनी भी दिख रही है और घोर अंधेरा भी छाया हुआ है।

डीबूस्टिंग तकनीक, सफलता बहुत करीब

जानकारी के लिए बता दें कि विक्रम लैंडर ने अंतिम डीबूस्टिंग भी पूरी कर ली है। यानी कि वो चांद की और ज्यादा निचली कक्षा में प्रवेश कर चुका है। बताया जा रहा है कि विक्रम अब सिर्फ चांद से 23 किलोमीटर की दूरी पर है। अब 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है।

इस समय इसरो का सारा जोर इस बात पर है कि विक्रम की रफ्तार को नियंत्रण में रखा जाए। पिछली बार जब चंद्रयान 2 फेल हुआ था, उसका बड़ा कारण ये था कि विक्रम की चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी यानी कि वो क्रैश कर गया था। अब डीबूस्टिंग कर धीरे-धीरे रफ्तार को कम किया गया है, इसी वजह से दूरी सिर्फ 23 किलोमीटर की रह गई है। यहां ये समझना जरूरी है कि चांद पर एक दिन धरती के 14 दिनों के बराबर होता है। ऐसे में 14 दिनों तक भारत का चंद्रयान चांद पर ही रहकर अपनी रिसर्च करने वाला है। विक्रम की तरफ से जो भी जानकारी साझा की जाएगी, वो आने वाले कई सालों की रिसर्स के लिए मददगार साबित होगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ओडिशा, राजस्थान, बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को मतदान- 8 को रिजल्ट

Posted by - November 5, 2022 0
चुनाव आयोग (Election Commission) ने देश के पांच राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

अदालत में नहीं कबूला आफताब ने श्रद्धा की हत्या का आरोप, वकील के खुलासे

Posted by - November 22, 2022 0
श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े कई नए राज रोजाना बेपर्दा हो रहे हैं, लेकिन हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ…

सुप्रीम कोर्ट ने बदला बॉम्बे हाई कोर्ट का विवादित फैसला, कहा- यौन शोषण के लिए जरूरी नहीं ‘स्किन टू स्किन’ कॉन्टैक्ट

Posted by - November 18, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट ने 18 नवंबर गुरुवार को POCSO एक्ट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। बता दें कि सर्वोच्च अदालत ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *